लाइव न्यूज़ :

Night Curfew in Bihar: बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, 6 से 21 जनवरी तक रहेगा प्रभावी, जिम, पार्क, मॉल, धार्मिक स्थल और सिनेमा हॉल बंद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2022 21:11 IST

Night Curfew in Bihar: आवश्यक सेवाओ को छोड़ कर सभी दुकाने 8 बजे  तक खुली रहेंगी। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।जनता दरबार में पहुंचे सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं, यह चिंता का विषय है।

Night Curfew in Bihar: बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। 6 से 21 जनवरी तक रहेगा प्रभावी रहेगा। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। कोविड -19 मामलों में वृद्धि के बीच, बिहार सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है।

जिम, पार्क, मॉल, धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल और स्वीमिंग पूल भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। कक्षा 8 तक के स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचे सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उनमें से छह बिहार के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा कि खानपान व्यवस्था में लगा एक कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और संकेत दिया कि राज्य बीमारी के प्रसार की रोकथाम के लिए पाबंदियां लगा सकता है। कुमार ने कहा कि जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं, यह चिंता का विषय है।

शीतलहर के प्रकोप और कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण बिहार की राजधानी पटना में विद्यालयों को हफ्ते भर के लिए बंद रखने का आदेश रविवार को जारी किया गया था। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने 15 वर्ष और इससे अधिक उम्र के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने से एक दिन पहले यह आदेश जारी किया।

आदेश के दायरे से नौवीं और इससे उपर की कक्षाओं को बाहर रखा गया है। सिंह ने आदेश में कहा कि सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक, आठ जनवरी तक पठन-पाठन गतिविधियां स्थगित रहेंगी। पटना जिले में राज्य के अन्य जिलों की तरह शीत लहर का प्रकोप जारी है।

वहीं, शहर में पिछले हफ्ते कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का राज्य में पहला मामला सामने आया था। जिलाधिकारी ने 790 निजी और सरकारी उच्च विद्यालयों के नौवीं से 12वीं कक्षाओं के छात्रों का टीकाकरण शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?