लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में रात्रि कर्फ्यू का सभी निगम एवं शहरी स्थानीय निकायों तक विस्तार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:00 IST

Open in App

जम्मू, 20 अप्रैल जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर वर्तमान रात्रिकर्फ्यू का मंगलवार को सभी निगम एवं शहरी निकायों तक विस्तार कर दिया।

कर्फ्यू से संबंधित आदेश एवं दिशानिर्देश उपराज्यपाल कार्यालय से ट्वीट के जरिये घोषित किये गये।

उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ रात्रि कर्फ्यू का जम्मू कश्मीर के सभी 20 जिलों की निगम एवं शहरी स्थानीय निकाय परिसीमा तक विस्तार किया जाएगा। यह पहले से ही रात दस बजे से सुबह छह बजे तक आठ जिलों में प्रभाव में था ।’’

उसने कहा कि सार्वजनिक परिवहन (मेटाडोर/मिनीबस/बस) में महज 50 प्रतिशत क्षमता तक ही यात्रियों के सवार होने की अनुमति होगी । जिला पुलिस अधीक्षक इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

उसने दूसरे ट्वीट में कहा कि निगम एवं शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में बाजार परिसर/ बाजार/ मॉल में एक दिन आधी दुकानें और अगले दिन बाकी आधी दुकानें खुलेंगी।

उपराज्यपाल कार्यालय ने जिलाधिकारियों को स्थानीय बाजार एसोसिएश के साथ मिलकर इसे लागू करने का तौर तरीका विकसित करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'