लाइव न्यूज़ :

चार साल से बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहा नाइजीरिया का नागरिक पकड़ा गया, रॉ व एमआई ने पुणे से किया गिरफ्तार, ड्रग्स पैडलर होने का संदेह

By डॉ. आशीष दुबे | Updated: October 23, 2022 12:07 IST

पुणे से रॉ व मिलिटरी इंटेलिजेंस (एमआई) ने एक संयुक्त कार्रवाई में नाइजीरिया के एक शख्स को पकड़ा है। वह बिना पासपोर्ट व वीजा के ही 2018 से भारत में रह रहा था।

Open in App

नागपुर: देश की सुरक्षा एजेंसी रॉ व मिलिटरी इंटेलिजेंस (एमआई) ने पुणे के कपिला मैट्रीक्स बिल्डिंग, ड्रंकन पांडा रेस्टारेंट, एबीसी रोड मुंढवा में छापा मारकर एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ कि पकड़ा गया विदेशी नागरिक बिना पासपोर्ट व वीजा के ही 2018 से यहां यह रहा है.

चार सालों में वह नागपुर समेत देश व राज्य के विविध शहरों में भी रहा है. उसकी गिरफ्तारी से कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.

पकड़ा गया विदेशी नागरिक ओगुनरमी अबायोमी बाबातुंडे है. वह नाइजिरिया का रहने वाला है. वह पुणे के डिस्टीक सोसायटी, येवलेवाड़ी में रहता था. छापे के दौरान उसके पास भारत में रहने के लिए आवश्यक कानूनी दस्तावेज पासपोर्ट व वीजा नहीं मिला. सूत्रों ने बताया कि ओगुरमी ड्रग्स पैडलर है. साथ ही कबूतरबाजी में भी शामिल है. 

विदेश से महिलाओं को लाने के काम में शामिल होने का आरोप

इसके अलावा विदेशों से महिलाओं को यहां लाने के काम में लिप्त था. हालांकि छापामार कार्रवाई के दौरान उसके पास से मादक पदार्थ नहीं मिले है. रॉ व मिलिटरी इंटेलिजेंस उससे पूछताछ कर रही है. इस कार्रवाई में मुंढवा पुलिस स्टेशन के जवान डीबी स्टाफ व एटीसी दल को भी शामिल किया गया था. 

सूत्रों ने बताया कि आरोपी राज्य के विविध स्थानों पर गया है. लिहाजा जांच एजेंसियां सख्ती के साथ उससे पूछताछ कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके अलावा यहां और कितने लोग है जो अवैध रूप से भारत में कहां-कहां रह रहे है. वह किस-किस धंधे में लिप्त है. उसके किन लोगों के साथ संबंध है. 15 दिन पूर्व इसके पुणे में होने की सूचना मिली थी. लिहाजा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

पुलिस को भनक कैसे नहीं लगी?

नाइजिरियन नागरिक के पकड़े जाने के बाद पुलिस व राज्य की खुफिया ईकाई पर कई सवाल खड़े हो रहे है. इनमें मुख्य सवाल यह है कि एक व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में रह रहा है इसकी जानकारी मुंबई, पुणे व नागपुर पुलिस को कैसे नहीं लग पाई. जबकि वह उन सभी स्थानों पर रह चुका है.

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneरिसर्च एंड एनालिसिस विंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस