लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने वाजे को घर पर हिरासत में रखने का विरोध किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:22 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को यहां एक विशेष अदालत से बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिव वाजे को घर में हिरासत में रखने की इजाजत नहीं देने का आग्रह किया है। वाजे को एंटीलिया के पास एक कार में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय एजेंसी का कहना है कि घर में हिरासत में रखने पर वाजे भाग सकता है।

वाजे ने एक आवेदन दायर कर आग्रह किया था कि उसे तीन महीने तक घर में हिरासत में रखा जाए ताकि वह 13 सितंबर को निजी अस्पताल में हुई बाईपास सर्जरी से उबर सके। इसके जवाब में एनआईए ने अपना हलफनामा दायर किया है।

एनआई ने कहा कि वाजे को घर में हिरासत में रखने की इजाजत देने पर आरोपी के भागने की काफी आशंका है। उसने कहा कि तलोजा जेल में वाजे की सेहत का ख्याल रखने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।

विशेष एनआईए न्यायाधीश ए टी वानखेडे ने सोमवार को हलफनामे का अवलोकन किया और वाजे की चिकित्सा स्थिति पर निजी अस्पताल से रिपोर्ट मांगी। अदालत मामले की सुनवाई 29 सितंबर को करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा