लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी सुरक्षा मामले में NIA ने क्लब मालिक से की पूछताछ, एक और मर्सिडीज कार जब्त

By भाषा | Updated: April 3, 2021 09:12 IST

एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौड़ तथा निलंबित पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे के साथ क्लब के मालिक के कथित संबंधों की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के दौरान एजेंसी द्वारा जब्त की गई गाड़ी तीसरी मर्सिडीज है।एजेंसी ने सचिन वाझे द्वारा इस्तेमाल किए गए कम से कम आठ वाहनों को जब्त किया है।

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास से एक एसयूवी बरामद होने और उसमें विस्फोटक पाए जाने के मामले की जांच के सिलसिले में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को एक क्लब के मालिक का बयान दर्ज किया और एक और मर्सिडीज कार जब्त की है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनआईए ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में एक होटल के अंदर स्थित `सोशल क्लब' की तलाशी ली थी। अधिकारी ने बताया कि एनआईए क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौड़ तथा निलंबित पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे के साथ क्लब के मालिक के कथित संबंधों की जांच कर रही है। क्लब के मालिक को सुबह करीब 11 बजे एनआईए कार्यालय में जाते हुए तथा शाम को चार बजे के करीब पचास मिनट पर बाहर आते देखा गया।

निलंबित मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के कथित सहयोगियों गौड़ और शिंदे को कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिन में मर्सिडीज कार को एनआईए कार्यालय में लाते हुए देखा गया। सूत्रों ने बताया कि यह जांच के दौरान एजेंसी द्वारा जब्त की गई तीसरी मर्सिडीज है।

अब तक, एजेंसी ने वाजे द्वारा इस्तेमाल किए गए कम से कम आठ वाहनों को जब्त किया है, जिन्हें पिछले महीने इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई अपराध शाखा में वाजे के पूर्व सहयोगी एवं सहायक निरीक्षक रियाजुद्दीन काज़ी और प्रकाश होवल भी एनआईए के सामने पेश हुए और दोनों से अब तक कई बार पूछताछ की जा चुकी है। एनआईए 25 फरवरी को यहां अंबानी के घर के पास एक एसयूवी खड़ी होने, उसमें विस्फोटक रखे होने तथा कारोबारी हिरन की हत्या के मामले की जांच कर रही है।  

टॅग्स :एनआईएमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया