लाइव न्यूज़ :

बिना जांच के खून चढ़ाने पर 4 बच्चों के एचआईवी संक्रमित पाए जाने पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी

By भाषा | Updated: May 27, 2022 20:34 IST

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के साथ ही केंद्र सरकार के खाद्य एवं औषधि विभाग के सचिव को भी नोटिस जारी कर कहा गया है कि मामले में शुरुआती जांच को लेकर छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देमामले में शुरुआती जांच को लेकर छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाएएचआईवी से संक्रमित हुए चारों बच्चों की हुई मौतबच्चों में बिना जांच के ही खून चढ़ा दिया गया था

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नागपुर में खून चढ़ाए जाने के बाद चार बच्चों के एचआईवी से संक्रमित हो जाने संबंधी खबर को लेकर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है। 

आयोग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के साथ ही केंद्र सरकार के खाद्य एवं औषधि विभाग के सचिव को भी नोटिस जारी कर कहा गया है कि मामले में शुरुआती जांच को लेकर छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाए। 

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चार बच्चों का थैलेसीमिया का उपचार चल रहा था, जिसमें रक्त चढ़ाए जाने के लिए पहले ‘न्यूकलिक एसिड टेस्ट’ कराना होता है, लेकिन संबंधित स्थान पर इसकी सुविधा नहीं थी और बच्चों में बिना जांच के ही खून चढ़ा दिया गया। 

आयोग ने कहा कि उसने उस खबर का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि खून चढ़ाये जाने के बाद चार बच्चे एचआईवी से संक्रमित हो गए और इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई। उसका कहना है कि अगर यह खबर सच है तो यह पीड़ितों के मानवाधिकार का उल्लंघन है। 

टॅग्स :NHRCMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'