लाइव न्यूज़ :

एनएचआरसी ने तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हिंसा की घटनाओं में वृद्धि पर नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तिहाड़ जेल के कैदियों के बीच हिंसा की घटनाओं में कथित वृद्धि को लेकर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने कहा है कि जेल के भीतर इस तरह की घटनाएं ‘‘जेल अधिकारियों द्वारा लापरवाही’’ की ओर इशारा करती हैं, जिसके परिणामस्वरूप हिरासत में कैदियों के मानवाधिकारों का ‘‘घोर उल्लंघन’’ होता है। आयोग ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हिंसा की बढ़ती घटनाओं के संबंध में मीडिया की एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया है।’’

आयोग ने कहा है कि कथित तौर पर जेल के अंदर कैदियों के बीच संघर्ष की एक और घटना में 22 सितंबर को 25 वर्षीय कैदी को को दूसरे कैदी ने पीटा था। इस महीने इस तरह की यह छठी घटना है। आयोग ने कहा कि मीडिया की खबरें यदि सही हैं, तो यह हिरासत में कैदियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है।

बयान में कहा गया कि आयोग ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और जेल महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें तिहाड़ जेल में हिंसा के मुद्दे से निपटने के लिए उठाए गए या प्रस्तावित कदम शामिल हैं।

मीडिया में 24 सितंबर को आई खबर के अनुसार तिहाड़ जेल में हिंसा शिकार व्यक्ति ने जांच के दौरान बताया कि पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और एक अन्य कैदी ने उसकी पिटाई की। आयोग ने कहा कि इस साल सितंबर में जेल में झड़पों के कारण कथित तौर पर लगभग 30 कैदी घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस