लाइव न्यूज़ :

रामपुर में निजी विश्वविद्यालय को लेकर बढ़ सकती है आजम खान की मुसीबत, NGT ने खारिज की यह मांग

By भाषा | Updated: October 24, 2019 20:53 IST

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के रामपुर स्थित निजी विश्वविद्यालय द्वारा कोसी डूब क्षेत्र पर "अतिक्रमण’’ को लेकर कार्रवाई के आदेश की समीक्षा के लिए दायर की गई याचिका खारिज कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देएनजीटी ने अपने आदेश में कहा था कि चूंकि कोसी नदी गंगा की सहायक नदी है तो संबंधित वैधानिक प्राधिकरण अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकता है। याचिका में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और उसके पदाधिकारियों द्वारा जौहर नगर में कोसी नदी के डूब वाले क्षेत्र पर अवैध निर्माण को चुनौती दी गई है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के रामपुर स्थित निजी विश्वविद्यालय द्वारा कोसी डूब क्षेत्र पर "अतिक्रमण’’ को लेकर कार्रवाई के आदेश की समीक्षा के लिए दायर की गई याचिका खारिज कर दी।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अपने 13 सितंबर के आदेश में उसने मामले के गुण-दोष के आधार पर कोई फैसला नहीं दिया था बल्कि केवल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और रामपुर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट रिकॉर्ड की थी।

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा था कि चूंकि कोसी नदी गंगा की सहायक नदी है तो संबंधित वैधानिक प्राधिकरण अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकता है।

अधिकरण पत्रकार शैलेश सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। याचिका में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और उसके पदाधिकारियों द्वारा जौहर नगर में कोसी नदी के डूब वाले क्षेत्र पर अवैध निर्माण को चुनौती दी गई है।

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के रामपुर में मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट द्वारा 2006 में स्थापित निजी विश्वविद्यालय है। इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त है और खान इसके चांसलर हैं। याचिका में कहा कि निर्माण कार्य से नदी के निर्बाध प्रवाह में रुकावट आ रही है जिससे पानी की कमी हो गयी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा।

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीरामपुरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप