लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने गांधीनगर में एसटीपी स्थापित करने के खिलाफ दायर याचिका के संबंध में समिति गठित की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गांधी नगर जिले के जसपुर गांव में स्थित जमीन पर जलमल शोधन संयंत्र स्थापित करने से गुजरात शहरी विकास को रोकने की याचिका पर गौर करने के लिए एक समिति गठित की है।

एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) से अधिकारी और गांधी नगर के जिलाधिकारी को शामिल कर आवेदक की शिकायत पर विचार के लिए एक समिति गठित की है।

एनजीटी ने समिति को स्थल का दौरा करने, हितधारकों से बातचीत करने और प्रस्तावित संयंत्र का पर्यावरण और जन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर गौर करने का निर्देश दिया है।

इसने कहा कि समिति मौजूदा एसटीपी के खराब कामकाज के खिलाफ शिकायत को भी देख सकती है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदूषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है और सुधारात्मक उपाय भी कर सकती है।

अधिकरण ने कहा कि, अगर एसटीपी को मौजूदा स्थान पर अनुमति देनी है तो सभी उचित एहतियातों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए जिसकी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निरंतर निगरानी होनी चाहिए।

पीठ ने कहा, “प्रस्तावित एसटीपी को गंध नियंत्रण व्यवस्था, घने पत्तेदार वृक्षारोपण अवरोधक के साथ बफर बनाए रखने, औद्योगिक एवं अन्य थोक उपयोगकर्ताओं जैसे बिजली संयंत्रों के लिए शोधित जल का उपयोग करने का अनुपालन करना होगा।”

अधिकरण ने कहा कि यह सही है कि एसटीपी के लिए जल अधिनियम के तहत मंजूरी मिलनी चाहिए और यह प्रदूषण का स्रोत हो सकता है, लेकिन अगर एसटीपी पर्यावरणीय नियमों का अनुपालन करता हो और सभी उचित एहतियात बरते जाएं तो एसटीपी स्थापित करने में कोई कानूनी बाधा नही हैं।

एनजीटी ने कहा, ‘‘एसटीपी के अभाव में अशोधित जलमल से जल एवं अन्य प्रदूषण हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर