लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने हरियाणा के सचिव को जलमल शोधन संयंत्र के बारे में रिपोर्ट देने को कहा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हरियाणा के शहरी विकास सचिव को राज्य के बरवाला स्थित धानी गरन गांव में जलमल शोधन संयंत्र (एसटीपी) के काम करने के बारे में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एसटीपी के शोधित जल में मल में पाए जाने वाले कॉलिफोर्म (एक प्रकार का बैक्टीरिया) के स्तर में कमी आने जैसा कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकरण ने कहा कि अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठाए जाएं और राज्य का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहरी और लोक स्वास्थ्य विभागों के साथ समन्व्य में रिपोर्ट दाखिल करें।

अधिकरण ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के कदमों को प्रभावी बनाकर जल की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाए और जो जुर्माना वसूला जाए उसका इस्तेमाल राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी से एक कार्ययोजना बनाकर पर्यावरण के सुधार के लिए किया जाए। एनजीटी ने कहा कि 31 अगस्त 2021 तक की अनुपालन संबंधी स्थिति की रिपोर्ट दाखिल की जाए।

इससे पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जो रिपोर्ट दी थी उसमें कहा गया था एसटीपी ने 50 फीसदी मुआवजा जमा करवा दिया है जबकि बाकी पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा रखी है।

उल्लेखनीय है कि एनजीटी ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एसटीपी से 3.24 करोड़ रूपये का जुर्माना वसूल करने का निर्देश दिया था। यह निर्देश हरियाणा निवासी किसान सुखवंती की याचिका पर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम