लाइव न्यूज़ :

अब अपने व्हाट्सऐप पर घर बैठे पाएं कोरोना का सर्टिफिकेट, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

By आजाद खान | Updated: January 9, 2022 08:23 IST

सरकार ने इस सुविधा को प्रदान करने के लिए MyGov कोरोना हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप चैटबॉट को भी लॉन्च किया है। COVID-19 के सर्टिफिकेट को आपके व्हाट्सऐप पर डाउनलोड करने के लिए यही चैटबॉट आपकी मदद करता है।

Open in App
ठळक मुद्देआम लोगों की आसानी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 के सर्टिफिकेट को अब व्हाट्सऐप से भी डाउनलोड करने की सुविधा दी है। लोगों को बस अब एक नंबर को अपने व्हाट्सऐप पर जोड़ना होगा जिसके बाद बड़ी ही आसानी से वह इस सर्टिफिकेट को पा सकते हैं। सरकार के इस सुविधा की तारीफ खुद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी की है।

जो लोग COVID-19 का टीका लगवा चुके हैं उनके लिए सरकार ने एक और अच्छी सुविधा प्रदान की है। सरकार ने कोविड टीकाकरण के सर्टिफिकेट को अब व्हाट्सऐप के माध्यम से देने की भी सुविधा दी है। इसके लिए आपको एक नंबर पर एक व्हाट्सऐप संदेश भेजना होगा जिसके बाद आप एक ही झटके में अपने टीका का सर्टिफिकेट पा सकते हैं। सरकार की इस सुविधा की तारीफ खुद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी की है। इसके लिए सरकार ने MyGov कोरोना हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप चैटबॉट को लॉन्च किया है जिसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से अपने व्हाट्सऐप पर  यह सर्टिफिकेट पा सकते हैं। तो आइए जानते है कि कैसे हम अपना COVID-19 के टीके का सर्टिफिकेट अपने व्हाट्सऐप पर पा सकते हैं। 

सरकार ने क्या कहा

इस पर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने पहले ट्वीट कर कहा, "टेक्नालॉजी का उपयोग करके आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव! अब MyGov कोरोना हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र 3 आसान चरणों में प्राप्त करें. संपर्क नंबर सेव करें : +91 9013151515 व्हाट्सऐप पर 'covid certificate' टाइप करें और भेजें। ओटीपी दर्ज करें। एक सेकंड में अपना प्रमाणपत्र प्राप्त करें।”

तो ऐसे करें डाउनलोड अपने व्हाट्सऐप पर COVID-19 सर्टिफिकेट 

COVID-19 के सर्टिफिकेट को अपने व्हाट्सऐप पर पाने या डाउनलोड करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले आपको MyGov कोरोना हेल्पडेस्क वॉट्सऐप नंबर +91 9013151515 को अपने फोन में एक नए  कॉन्टैक्ट के रुप में सेव करना होगा। इसके बाद आपको अपना व्हाट्सऐप खोलकर MyGov नंबर को सर्च में खोजना होगा, यह वही नंबर है जो अभी आप ने सेव किया है। MyGov नंबर के चैट बैक्स को खोलें या आप सर्च में डाउनलोड सर्टिफिकेट टाइप करेंइसके बाद जब आप चैट में बताए गए कमांड को टाइप करेंगे तो व्हाट्सऐप आपको एक छह अंको वाला ओटीपी भेजेगा।अपने मोबाइल से ओटीपी को लेने के बाद चैट बाक्स में ओटीपी को लिख दें।इसके बाद आपके व्हाट्सऐप पर COVID-19 के सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से आप अपना COVID-19 का सर्टिफिकेट अपने व्हाट्सऐप पर ले सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)Coronaव्हाट्सऐपशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील