लाइव न्यूज़ :

Video Viral: पीएम मोदी की विदेश यात्रा, पोशाक पर ZEE के रियलिटी शो में उड़ा मजाक! BJP की शिकायत पर सूचना मंत्रालय ने चैनल से मांगा जवाब

By आजाद खान | Updated: January 19, 2022 09:59 IST

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नोटिस का जवाब नहीं देने पर जी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देजी के एक शो के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है।शो पर आरोप है कि इसमें पीएम मोदी पर 'अपमानजनक' टिप्पणी की गई है।मंत्रालय ने इस पर जी से 7 दिनों में जवाब मांगा है।

चेन्नई: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के एक शो में पीएम मोदी पर 'अपमानजनक' टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसके खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जी को नोटिस जारी कर इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दें कि जब इस शो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, उसके बाद इसके खिलाफ शिकायत की गई है। यह शिकायत तमिलनाडु में बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विंग के अध्यक्ष सीटीआर निर्मल कुमार द्वारा की गई है। वहीं सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जी से इस पर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है और अगर तय समय तक जवाब नहीं आया तो इसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल जी के तरफ से इस पर अभी कोई सफाई नहीं आई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी को 'जूनियर सुपर स्टार्स सीजन 4' नामक एक रियलिटी शो पीएम मोदी की कथित तौर पर मजाक उड़ाई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस शो में तमिल फिल्म 'इम्साई अरासन 23 एम पुलिकेसी' की थीम को अपनाया था। शो के एक सीन में यह देखा गया है कि बच्चे एक राजा की कहानी सुना रहे हैं जो काले धन को खत्म करने के लिए नोटों को बंद करने की कोशिश करता हैं जिसमें वह नाकाम रहता है। यह नहीं शो में आगे दिखाया गया कि बच्चों ने यह भी कहा कि राजा काले धन को रोकने के बजाय अलग-अलग रगों के जैकेट पहनकर घूमता है। शो में पीएम मोदी के विनिवेश योजना, उनकी विदेश यात्रा और शासन का भी मजाक  उडाया गया है। बीजेपी का यह भी आरोप है कि बच्चे पीएम मोदी का मजाक उड़ाते रहे और वहां मौजूद जज इस पर हंसते रहे। 

बीजेपी ने लगाया जान जानबूझकर मजाक उड़ाने का आरोप

बीजेपी के निर्मल कुमार के अनुसार, यह शो जानबूझकर किया गया है ताकि इससे पीएम मोदी की छवि को खराब किया जा सके। उन्होंने जी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मुख्य क्लस्टर अधिकारी सिजू प्रभाकरन को एक पत्र लिखकर दावा भी किया है कि 10 साल के बच्चों को इस तरह के ‘मजाकिया और अप्रिय’ प्रदर्शन करने के लिए बनाया जाता है और उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए बनाया जाता है। वहीं सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नोटिस के बाद जी के तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  

टॅग्स :मोदीTamil Naduभारतचेन्नईIndiaChennai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?