लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन को लाइसेंस देने में देरी संबंधी खबरें ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ : सरकार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोवैक्सीन के लिए लाइसेंस देने में देरी और देश में टीके के उत्पादन के लिए तकनीक हस्तांतरण में विलंब को लेकर मीडिया के एक वर्ग में आ रही खबरें ‘‘पूरी तरह आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।’’

गौरतलब है कि इस संबंध में कुछ ट्वीट के बाद मीडिया में खबरें आयी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार और पहले से सक्रिय होकर टीकों की उपलब्धता बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उसने कहा कि भारत सरकार विदेशी टीका निर्माताओं जैसे माडर्ना और फाइजर से भारत में उनके टीकों के आपात स्थिति में उपयोग की दिशा में काम कर रही है ताकि इनका आसानी ये आयात किया जा सके और ये देश में उपलब्ध हो सकें।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इसके साथ ही भारत सरकार समान विचार रखने वाले अन्य देशों के साथ मिलकर कोविड-19 टीकों के लिए आईपीआर (बौद्धिक संपदा) समाप्त करने पर भी जोर दे रही है। ये दोनों कदम साथ-साथ उठाने से ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में टीकों की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘उचित सूचना के बगैर किए गए कुछ ट्वीट में कोवैक्सीन के लिए लाइसेंस देने में कथित देरी और देश में कोवैक्सीन के उत्पादन के लिए तकनीक के हस्तांतरण में विलंब संबंधी खबरें मीडिया के कुछ वर्गों में आ रही हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ये समाचार और ट्वीट में दी गयी सूचनाएं पूरी तरह आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।’’

बयान के अनुसार, अपनी नयी उदारवादी रणनीति के तहत भारत सरकार ने विशेष प्रावधान किया है कि जिन टीकों का उत्पादन विदेशों में हो रहा है और जिन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय नियमाक, यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (यूरोपीय संघ), ब्रिटेन, जापान में आपात उपयोग की अनुमति मिली है या जो विश्व स्वास्थ्य संगठन में (आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध हैं) उन्हें भारत में आपात उपयोग की अनुमति दी जाएगी।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अतीत के मुकाबले अब भारत के औषधि महानियंत्रक आसानी से विदेशों में बने टीकों के आयात को अनुमति दे सकेंगे।

उसने कहा कि इससे आसानी से विदेशों से कोविड-19 टीके का आयात किया जा सकेगा और देश में टीकों की उपलब्धता बढ़ायी जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग