लाइव न्यूज़ :

कोविड संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिये दिल्ली में श्मशान और कब्रिस्तान की कमी को लेकर नयी याचिका

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को दायर एक अन्य जनहित याचिका ने दावा किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड​​-19 के कारण जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त श्मशान या कब्रिस्तान नहीं हैं।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने इस याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया। याचिका में शवों के अंतिम संस्कार के लिए अतिरिक्त स्थायी या अस्थायी स्थान के आवंटन का अनुरोध किया गया है।

अदालत ने इस मामले को 17 मई को इसी तरह की एक अन्य याचिका के साथ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जिस पर पीठ ने मंगलवार (4 मई) को सुनवायी की थी।

दिल्ली निवासी जसविंदर सिंह जॉली की ओर से दायर इस नयी याचिका में सरकार को उन मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है जिनके प्रियजन कोविड-19 के कारण अंतिम संस्कार नहीं कर सकते।

याचिकाकर्ता ने नागिंदर बेनीपाल और हरिथि कांबिरी के माध्यम से दायर अपनी याचिका में दावा किया है कि मृतक के परिवार के सदस्यों को ‘‘लकड़ी के साथ-साथ जगह की कमी के कारण एक श्मशान से दूसरे में जाना पड़ रहा है।’’

याचिका में कहा गया है, ‘‘इससे मृतक के परिवार को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, जो पहले से ही अपने प्रियजनों को खोने के आघात से पीड़ित होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?