लाइव न्यूज़ :

एटीएम में फिट नहीं हो रहे 100 रुपये के नए नोट, अनुरूप बनाने में खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 20, 2018 20:34 IST

देशभर में एटीएम को 100 रुपये के नये नोट के अनुरूप बनाने में 100 करोड़ रुपये खर्च करने की जरूरत होगी।

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई: देशभर में एटीएम को 100 रुपये के नये नोट के अनुरूप बनाने में 100 करोड़ रुपये खर्च करने की जरूरत होगी। एटीएम परिचालन उद्योग ने आज यह कहा। देशभर में करीब 2.40 लाख एटीएम मशीनें हैं। एटीएम परिचालकों के संगठन सीएटीएमआई ने कहा कि 100 रुपये के नये नोट से कई चुनौतियां सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि 200 रुपये के नये नोट के लिए एटीएम मशीनों को अनुकूल बनाने का काम अभी पूरा भी नहीं हो पाया है। 

सीएटीएमआई के निदेशक तथा एफएसएस के अध्यक्ष वी . बालासुब्रमण्यम ने कहा , ‘‘हमें एटीएम मशीनों को 100 रुपये के नये नोटों के अनुकूल बनाना होगा। देश भर में हमें 2.4 लाख एटीएम मशीनों को इनके अनुकूल बनाना होगा।’’ उन्होंने कहा कि 100 रुपये के पुराने तथा नये दोनों तरह के नोटों का एक साथ प्रचलन में रहना कई चुनौतियों को जन्म देगा। 

हितैची पेमेंट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक लोनी एंटोनी ने कहा कि 100 रुपये के नये नोट के हिसाब से एटीएम मशीनों को अनुकूल बनाने में 12 महीने लगेंगे तथा इसपर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा , ‘‘चूंकि अभी सभी एटीएम मशीनों को नये नोट के अनुकूल नहीं बनाया जा सका है , यदि समुचित तरीके से योजना नहीं बनाई गई तो उन्हें 100 रुपये के नये नोटों के अनुकूल बनाने में अधिक समय लगेगा।’’

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप