लाइव न्यूज़ :

दादरी से बांग्लादेश के लिए नई मालगाड़ी सेवा शुरू, 100 ट्रैक्टरों का निर्यात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2020 14:23 IST

प्रयागराज मंडल से चालू की गयी इस मालगाड़ी सेवा पर ट्वीट करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब इनलैंड कंटेनर डिपो दादरी से बांग्लादेश के लिए ट्रैक्टर निर्यात किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइनलैंड कंटेनर डिपो से बांग्लादेश के लिए नई मालगाड़ी सेवा शुरू हुई। मालगाड़ी से 100 ट्रैक्टरों का निर्यात बांग्लादेश को किया जा रहा है।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मंडल के दादरी स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो से बांग्लादेश के लिए नई मालगाड़ी सेवा शुरू हुई। इस मालगाड़ी से 100 ट्रैक्टरों का निर्यात बांग्लादेश को किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि यह मालगाड़ी बुधवार दोपहर 1:10 बजे दादरी कंटेनर डिपो से रवाना हुई जो बांग्लादेश के बेनापोल तक जाएगी।

उन्होंने बताया कि 25 वैगन वाली इस मालगाड़ी में न्यू हॉलैंड कंपनी के 100 ट्रैक्टर बांग्लादेश को निर्यात किए जा रहे हैं। इस मालगाड़ी से मंडल को 17,68,150 रुपये की आय हुई है।

सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल से चालू की गयी इस मालगाड़ी सेवा पर ट्वीट करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब इनलैंड कंटेनर डिपो दादरी से बांग्लादेश के लिए ट्रैक्टर निर्यात किए जा रहे हैं। यह न सिर्फ भारतीय रेलवे बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

टॅग्स :लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब