लाइव न्यूज़ :

New BJP Presidents: भाजपा में बदलाव शुरू, मदन राठौड़ राजस्थान और दिलीप जयसवाल होंगे बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष, 6 राज्य में प्रभारी नियुक्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 26, 2024 11:53 IST

New BJP Presidents: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौजूदा राज्य प्रमुख और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देNew BJP Presidents: मदन राठौड़ को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। New BJP Presidents: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बदलाव शुरू हो गया। New BJP Presidents: दिलीप जयसवाल मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं।

New BJP Presidents: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बदलाव शुरू हो गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. दिलीप जयसवाल को बिहार के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह पार्टी नेता दिलीप जायसवाल को बिहार पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, "भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद सदस्य डॉ. दिलीप जयसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया है।"

कौन हैं दिलीप जयसवाल? वर्तमान में बिहार में राजस्व भूमि सुधार मंत्री हैं। वैश्य समुदाय से आते हैं। दिलीप जयसवाल मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। वह एमएलसी हैं। वह तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं। भाजपा नेता लगातार 20 वर्षों तक बिहार प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। वह सिक्किम बीजेपी के प्रभारी भी हैं। 13 माह के बाद बिहार को नया प्रमुख मिला है।

बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय द्वारा शाम को जारी एक पत्र में कहा गया कि विधान परिषद सदस्य जायसवाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है, और उनकी नियुक्ति "तत्काल प्रभाव से" लागू हो गई है।

चौधरी पिछले साल मार्च से भाजपा की बिहार इकाई का नेतृत्व कर रहे थे। बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव है। राजस्थान लोकसभा चुनाव में भाजपा को कई सीट पर नुकसान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया।

पूर्व लोकसभा सदस्य हरीश द्विवेदी को असम के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन और पूर्व सांसद राजदीप रॉय को क्रमश: तमिलनाडु और त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया है। मेनन को फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष विजया रहाटकर राजस्थान में और सुधाकर रेड्डी तमिलनाडु में संगठनात्मक मामलों के सह-प्रभारी होंगे। इसके साथ ही पार्टी ने बिहार और राजस्थान में भी नये अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, राज्यसभा सांसद मदन राठौर को सी पी जोशी के स्थान पर राजस्थान इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीराजस्थानबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर