लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन की सरकार पर अमित शाह का निशाना, चाईबासा जैसा नृशंस जनसंहार कभी नहीं देखा, दुखद है कि राज्य सरकार ने कार्रवाई नहीं की

By भाषा | Updated: February 18, 2020 06:32 IST

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा दुखद बात यह है कि राज्य में नवगठित सरकार ने इतने नृशंस हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा, ‘‘हम झारखण्ड को पतन के रास्ते पर जाते नहीं देख सकते।’’ झारखंड में बाबूलाल मरांडी के भाजपा में वापस आने के बाद अब पार्टी के राज्य में तीनों बड़े नेता-मरांडी, अर्जुन मुंडा तथा रघुवर दास मिलकर भाजपा को आगे ले जायेंगे।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि चाईबासा में जनवरी में सात आदिवासियों का जिस प्रकार जनसंहार किया गया वैसा उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा लेकिन उससे भी दुखद बात यह है कि राज्य सरकार ने अब तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। शाह ने यहां बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा (प्र) के भाजपा में विलय के लिए आयोजित विशाल जनसभा में यह बात कही।

शाह ने कहा, ‘‘चाईबासा में जिस प्रकार गरीब आदिवासियों की नृशंस हत्या की गई और परिवार वालों के सामने गरीब ग्रामीणों के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया वैसा मैंने जीवन में कभी नहीं देखा।’’ उन्होंने कहा कि इससे भी दुखद बात यह है कि राज्य में नवगठित सरकार ने इतने नृशंस हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।

शाह ने कहा, ‘‘हम झारखण्ड को पतन के रास्ते पर जाते नहीं देख सकते।’’ उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार राज्य में कानून व्यवस्था का हाल रहा और राज्य सरकार इसी प्रकार चलती रही तो भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में बाबूलाल मरांडी के भाजपा में वापस आने के बाद अब पार्टी के राज्य में तीनों बड़े नेता-मरांडी, अर्जुन मुंडा तथा रघुवर दास मिलकर भाजपा को आगे ले जायेंगे। शाह ने कहा, ‘‘भाजपा राज्य की नयी सरकार को अच्छे कार्यों के लिए और केन्द्र की योजनाओं को लागू करने के लिए रचनात्मक सहयोग देगी लेकिन जनविरोधी कार्यों के खिलाफ वह सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।’’ 

टॅग्स :अमित शाहझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब