लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! JIO ग्राहकों को अब मिलेगा 2 दिन का फ्री अनलिमिटेड प्लान, कर सकेंगे मुफ्त कॉल, चला पाएंगे अनलिमिटेड इंटरनेट

By आजाद खान | Updated: February 10, 2022 11:44 IST

नवंबर 2021 तक के डेटा के मुताबिक, मुंबई सर्किल में रिलायंस जियो के कुल 1.3 करोड़ ग्राहक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त डेटा और कॉल की सुविधा देने का एलान किया है।यह सुविधा केवल दो दिनों के लिए ही मिलेगा। ग्राहकों का करंट प्लान खत्म होने के बाद यह सुविधा अपनेआप शुरू हो जाएगा।

मुंबई: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दो दिनों का अनलिमिटेड मुफ्त डेटा देने की जबरदस्त घोषणा की है। इससे घोषणा के तहत जियो के ग्राहक दो दिन तक अनलिमिटेड फ्री नेट और कॉल की सेवा प्रदान किए जाएंगे। कंपनी ने इस घोषणा पर खुलासा करते हुए कहा कि यह अनलिमिटेड फ्री नेट और कॉल की सुविधा ग्राहकों के करंट प्लान के खत्म होने के बाद शुरू होगा। इस सुविधा के बारे में कंपनी ने एक मैसेज जारी कर ग्राहकों को जानकारी दी है। 

क्यों दे रहा है जियो अनलिमिटेड फ्री नेट और कॉल की सुविधा

जियो ने अनलिमिटेड फ्री नेट और कॉल की सुविधा का एलान इस बात पर किया है कि वह अपने ग्राहकों को एक गिफ्ट दिया है। दरअसल, पिछले शनिवार को मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और इसके आस-पास के इलाकों में रिलायंस जियो के नेटवर्क में काफी दिक्कते आ रही थी जिसके वजह से ग्राहकों को काफी मुसिबत का सामना करना पड़ा था। नेटवर्क में दिक्कत की वजह से कॉल और इंटरनेट नहीं चल रहा था जिसको लेकर यूजर ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई थी। 

कंपनी का दावा-कुछ ही घंटों में हो गई थी समस्या दूर

इस दिक्कत को देखते हुए कंपनी ने यूजर की नाराजगी को दूर करने के लिए यह अनलिमिटेड फ्री नेट और कॉल की सुविधा का गिफ्ट दिया है। यह सुविधा ग्राहकों दो दिनों के लिए तब मिलेगी जब उनका मौजूद प्लान खत्म हो जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके इंजिनियर ने इस गड़बड़ी को कुछ ही घंटों में ठीक कर दिया था फिर भी वह ग्राहकों की इस असुविधा के लिए उसने खेद जताया है। आपको बता दें कि मुंबई सर्किल में नवंबर 2021 तक के डेटा के मुताबिक, रिलायंस जियो के 1.3 करोड़ ग्राहक हैं। 

क्या कहा है कंपनी ने

जियो ने ग्राहकों के लिए मैसेज भेज अपनी बात कही है, ‘ प्रिय जियो ग्राहक, आपकी सेवा में गुणवत्ता ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शनिवार की सुबह दुर्भाग्य से आपको और मुंबई के अन्य कई ग्राहकों तक हमारी सेवाएं पहुंचने में बाधाएं सामने आईं। हमारी टीम ने इस नेटवर्क समस्या को कुछ ही घंटों में दूर किया। लेकिन हम यह समझते हैं कि आपके लिए यह अनुभव सुखद नहीं रहा। इसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। हम इसके बदले आपके नंबर पर दो दिनों का अनलिमिटेड डेटा प्लान फ्री में दे रहे हैं। यह शनिवार रात से लागू होगा। आपका करंट प्लान खत्म होते ही यह कॉम्प्लिमेंटरी प्लान अपने आप ऐक्टिव होगा। हमारे लिए आपकी और जियो सेवा से जुड़े आपके अनुभव की काफी अहमियत है।‘ 

टॅग्स :जियोजियो फोनइंटरनेटभारतमुंबईThane Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम