लाइव न्यूज़ :

सीमा पर कोविड जांच के बाद ही भारत में प्रवेश कर सकेंगे नेपाली

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:36 IST

Open in App

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 30 जुलाई जिले के तीन मुख्य सीमा पुलों के जरिए भारत में प्रवेश करने वाले नेपाली नागरिकों की सीमा चौकियों पर ही कोविड-19 के लिए रैपिड एंटीजन जांच की जाएगी और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें आगे जाने की अनुमति होगी।

पिथौरागढ़ के मुख्य चिकित्साधिकारी एच. सी. पंत ने कहा कि जांच में पाया गया कि नेपाली नागरिक अपने साथ जो कोविड नेगेटिव रिपोर्ट ला रहे हैं, उनमें से कुछ फर्जी हैं, इसलिए सीमा पर उनकी रैपिड एंटीजन जांच का फैसला लिया गया।

पिछले महीने झूलाघाट, धारचूला और जौलजीबी के सीमा पुलों के जरिए उन नेपाली नागरिकों को भारत आने की अनुमति दी गयी थी जिनके पास नेपाल में चिकित्साधिकारियों द्वारा जारी की गयी कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट थी।

पंत ने बताया, लेकिन सीमा पर कुछ नेपाली नागरिकों द्वारा दिखाई गई कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट के फर्जी पाए जाने के बाद उन्हें भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति देने से पहले उनकी रैपिड एंटीजन जांच का फैसला लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब