लाइव न्यूज़ :

मद्रास हाई कोर्ट ने नीट घोटाला मामले में आयकर विभाग को भी पक्षकार बनाया, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 25, 2019 20:55 IST

कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता जी परमेश्वर के न्यास की ओर से चलाए जा रहे कॉलेजों और प्रमुख कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने बताया था कि उसे करीब 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय की जानकारी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग को छात्रों के शुल्क रसीद में हेरफेर करके कर चोरी करने की खुफिया जानकारी मिली थी आयकर विभाग ने 12 अक्टूबर को छापा मार कर 30 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी जब्त की थी

मद्रास उच्च न्यायालय ने नीट घोटाले के मामले में शुक्रवार को आयकर विभाग को पक्षकार बनाया। अदालत ने यह फैसला तमिलनाडु के कोचिंग सेंटर और बेंगलुरु के चिकित्सा महाविद्यालय में आयकर विभाग के छापे के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी जब्त करने के मद्देनजर किया।

न्यायमूर्ति एन किरुबाकरण और न्यायमूर्ति पी वेलुमुरुगन की खंडपीठ ने कहा कि जो राशि जब्त की गई है उसे कथित तौर पर छात्रों ने चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए दिया था। अदालत ने आयकर विभाग के निदेशक (अन्वेषण), नई दिल्ली को चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित तौर पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में प्रतिवादी पक्षकार बनाया।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग को छात्रों के शुल्क रसीद में हेरफेर करके कर चोरी करने की खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर 12 अक्टूबर को तमिलनाडु के नमक्कल से संचालित कोचिंग केंद्र पर छापा मार कर 30 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी जब्त की थी। आयकर विभाग को समूह के 150 करोड़ रूपये की अघोषित आय का भी पता चला था।

कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता जी परमेश्वर के न्यास की ओर से चलाए जा रहे कॉलेजों और प्रमुख कारोबारी समूहों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने बताया था कि उसे करीब 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय की जानकारी मिली है और उसने 8.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। आयकर विभाग का मानना है कि अघोषित नगदी 185 सीटों के लिए नकद डोनेशन के रूप में दी गई थी। प्रत्येक सीट के लिए औसतन 50 से 65 लाख रुपये लिए गए थे।

अदालत चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्र एस धीरन की याचिका पर सुनवाई कर रही है। इसमें धीरन ने मांग की है कि अदालत तमिलनाडु सरकार को प्रबंधन कोटे के तहत विभिन्न महाविद्यालयों की 207 एमबीबीएसम सीटों पर प्रवेश के लिए उचित और दूसरे चरण की काउंसिलिंग कराने का निर्देश दे। गौरतलब है कि पिछले महीने थेनी चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र के प्रवेश में धांधली की आशंका जताई गई थी।

जांच में पता चला कि उसके स्थान पर किसी और ने नीट की परीक्षा दी थी जिसके बाद अदालत नीट परीक्षा में गड़बड़ी का संज्ञान लेते हुए विस्तृत पहलुओं पर सुनवाई कर रही है। इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी पक्षकार बनाने का निर्देश दिया था।

पीठ ने तमिलनाडु के चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों की सूची 30 अक्टूबर तक नीट को ई-मेल के जरिये भेजने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) प्रवेश लेने वाले छात्रों के मूल अंगूठे के निशान तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी को भेजेगी जो इस घोटाले की जांच कर रही है। इस बीच अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख चार नवंबर तय की है।

टॅग्स :नीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?