लाइव न्यूज़ :

NEET Result 2023: उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक छात्र हुए उत्तीर्ण, टॉप-10 में तमिलनाडु से सबसे ज्यादा परीक्षार्थी

By भाषा | Updated: June 14, 2023 09:38 IST

नीट-यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1.39 लाख स्टूडेंट पास हुए हैं। शीर्ष 10 में सबसे अधिक परीक्षार्थी तमिलनाडु से हैं।

Open in App

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को इस साल की नीट-यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। लगभग 20.38 लाख में से कुल 11.45 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1.39 लाख, महाराष्ट्र में 1.31 लाख और राजस्थान में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र देश के दो सबसे अधिक आबादी वाले राज्य हैं, जबकि राजस्थान भी जनसंख्या के मामले में शीर्ष दस राज्यों में आता है। शीर्ष पांच में केरल और कर्नाटक दो अन्य राज्य हैं, जिनमें से प्रत्येक ने 75,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

शीर्ष 10 में सबसे अधिक परीक्षार्थी तमिलनाडु से हैं, जो केंद्रीकृत मेडिकल प्रवेश परीक्षा का विरोध करता रहा है। शीर्ष 50 में आठ अभ्यर्थी दिल्ली से, सात राजस्थान से और छह तमिलनाडु से हैं। तमिलनाडु की कौस्तव बाउरी 716 अंकों के साथ अखिल भारतीय रैंक में तीसरे स्थान पर हैं। एनटीए ने सात मई को भारत के 499 शहरों और दूसरे देशों के 14 शहरों में स्थित 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक) आयोजित की थी।

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले सात उम्मीदवारों की पहचान की गई और उनसे नियमों के मुताबिक निपटा गया।” परीक्षा 13 भाषाओं असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

यह परीक्षा भारत के बाहर 14 शहरों - आबूधाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत सिटी में आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि नीट-यूजी के अंकों के आधार पर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

टॅग्स :नीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया