लाइव न्यूज़ :

NEET PG Exam 2021 Date: 11 सितंबर को परीक्षा, जानें स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने छात्रों के लिए क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2021 22:08 IST

NEET PG Exam 2021 Date: ‘नीट-पीजी 2021 परीक्षा को नये कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर, 2021 को आयोजित करने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा चिकित्सक अभ्यर्थियों को मेरी शुभकामनाएं।नीट-पीजी परीक्षा को कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था। पूरे देश में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

NEET PG Exam 2021 Date:  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की स्नातकोत्तर परीक्षा 11 सितंबर को होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को यह घोषणा की।

इससे पहले, 18 अप्रैल को प्रस्तावित नीट-पीजी परीक्षा को कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था। मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘‘हमने नीट स्नातकोत्तर परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को कराने का फैसला किया है। युवा चिकित्सक अभ्यर्थियों को मेरी शुभकामनाएं।’’

केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि नीट (स्नातक स्तर) की परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को पूरे देश में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने एक नोटिस में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री द्वारा आज की गयी घोषणा के अनुसार, ‘‘नीट-पीजी 2021 परीक्षा को नये कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर, 2021 को आयोजित करने का फैसला किया गया है।’’

उसने कहा, ‘‘परीक्षा सुबह के सत्र में नौ बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।’’ नोटिस के अनुसार इस साल नीट-पीजी के लिए 1,75,063 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए पहले जारी प्रवेश-पत्र अमान्य माने जाएंगे।

पहले से पंजीकृत परीक्षार्थियों को नये प्रवेश-पत्र जारी किये जाएंगे। एनबीईएमएस ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नीट-पीजी 2021 परीक्षा के लिए शहरों और केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। 260 से अधिक शहरों में करीब 800 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट पहली बार 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। पंजाबी मलयाली को जोड़ा गया गया है। पश्चिम एशिया में छात्रों की सुविधा के लिए पहली बार कुवैत में नीट स्नातक परीक्षा केंद्र खोला गया।

टॅग्स :नीटमनसुख मंडावियाएम्सडॉक्टरभारत सरकारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं