लाइव न्यूज़ :

NEET-PG 2022: नीट-पीजी 2022 की काउंसलिंग एक सितंबर से, छात्र पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के संबंध में अपनी पसंद भर सकेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 15:31 IST

NEET-PG 2022: नीट-पीजी 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र अखिल भारतीय कोटा सीटों, राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेज और केंद्रीय व डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के संबंध में अपनी पसंद भर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कोटे की 50 प्रतिशत सीटों और मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की राज्य कोटे की 50 प्रतिशत सीटों के लिए एक साथ शुरू होगी।शैक्षणिक वर्ष 2021 के लिए नीट सुपरस्पेशलिटी काउंसलिंग में अभी भी 748 सीटें खाली हैं।नीट-एसएस 2021 काउंसलिंग के लिए विशेष मॉप-अप राउंड दो मंगलवार से शुरू होगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर) की काउंसलिंग एक सितंबर से शुरू होगी। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी।

नीट-पीजी 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र अखिल भारतीय कोटा सीटों, राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेज और केंद्रीय व डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के संबंध में अपनी पसंद भर सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि पीजी काउंसलिंग सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अखिल भारतीय कोटे की 50 प्रतिशत सीटों और मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की राज्य कोटे की 50 प्रतिशत सीटों के लिए एक साथ शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग आयोजित करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि शैक्षणिक वर्ष 2021 के लिए नीट सुपरस्पेशलिटी काउंसलिंग में अभी भी 748 सीटें खाली हैं।

सरकार ने सीटों की बर्बादी को रोकने के लिए और व्यापक जनहित में बिना किसी कट-ऑफ पर्सेंटाइल पात्रता के विशेष दौर की काउंसलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक बार का कदम होगा। अधिकारियों ने बताया कि नीट-एसएस 2021 काउंसलिंग के लिए विशेष मॉप-अप राउंड दो मंगलवार से शुरू होगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर नीट-पीजी जनवरी में आयोजित की जाती है और काउंसलिंग मार्च में शुरू होती है। हालांकि, कोविड-19 और पिछले साल की प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण इस साल की परीक्षा 21 मई को हुई थी और परिणाम एक जून को घोषित किए गए थे।

टॅग्स :नीटडॉक्टरMedical College
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?