लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी का आशीर्वाद चाहिए', MCD चुनाव में जीत के बाद बोले केजरीवाल

By रुस्तम राणा | Updated: December 7, 2022 16:59 IST

दिल्ली में एमसीडी चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमें केंद्र के सहयोग की जरूरत है, हमें दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी के आशीर्वाद की जरूरत है।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सीएम ने विपक्षी दलों से अपील की कि वे राष्ट्रीय राजधानी की वृद्धि और विकास के लिए मिलकर काम करेंउन्होंने कहा- मैं भाजपा और कांग्रेस से आप के साथ मिलकर काम करने का आग्रह करता हूंआम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 134 वार्डों में विजय हासिल की है

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन को आम आदमी पार्टी ने ढहा दिया। एमसीडी चुनाव जीतकर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर गजब की चमक और उत्साह नजर आ रहा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस जीत को लेकर कहा है कि दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद की आवश्यकता है। 

दिल्ली निकाय चुनावों में आप की जीत के बाद मंच पर उतरते हुए, अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने "अपने बेटे, अपने भाई को एमसीडी को संभालने में सक्षम पाया।" दिल्ली के सीएम ने विपक्षी दलों से अपील की कि वे राष्ट्रीय राजधानी की वृद्धि और विकास के लिए मिलकर काम करें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं सभी उम्मीदवारों और सभी दलों से अपील करता हूं, राजनीति आज तक थी। अब से, हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मैं भाजपा और कांग्रेस से आप के साथ मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं। आप अब बीजेपी पार्षद नहीं हैं। आप दिल्ली के पार्षद हैं।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमें केंद्र के सहयोग की जरूरत है, हमें दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम मोदी के आशीर्वाद की जरूरत है।" आप सुप्रीमो ने कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार के शासन को समाप्त करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। 

बुधवार को जारी हुए एमसीडी चुनाव के परिणाम में सत्ताधारी भाजपा को जहां 104 सीटों में जीत मिली है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 134 वार्डों में विजय हासिल की है। जबकि कांग्रेस 9 वार्डों में जीतने में सफल रही है तो वहीं अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं।  

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली एमसीडी चुनावAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया