लाइव न्यूज़ :

सीपीसीबी रिपोर्ट में दावा- हरियाणा और पंजाब में इस साल पराली जलाने की करीब 3 हजार घटनाएं सामने आईं

By भाषा | Updated: October 18, 2019 20:50 IST

सीपीसीबी ने कहा कि सोनीपत, मेरठ और रोहतक में प्रदूषण के बड़े कारक क्रमश: धूल, औद्योगिक कचरे का निपटारा और निर्माण गतिविधियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए इस वर्ष सीपीसीबी ने तीन नये शहरों सोनीपत, मेरठ और रोहतक में टीम भेजी है। सीपीसीबी के आंकड़े के मुताबिक, ‘‘हरियाणा में 2019 में पराली जलाने की 1631 घटनाएं हुई हैं जबकि पंजाब में अभी तक ऐसे 1571 मामले रिकॉर्ड किए गए।’’

हरियाणा और पंजाब में इस वर्ष पराली जलाने की करीब तीन हजार घटनाएं हुईं और सबसे ज्यादा घटनाएं अमृतसर, तरनतारन, पटियाला, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में हुईं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी। सीपीसीबी आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में 2019 में पराली जलाने के कुल 3202 मामले सामने आए जबकि 2018 में ऐसी 2544 घटनाएं हुई थीं।

सीपीसीबी के आंकड़े के मुताबिक, ‘‘हरियाणा में 2019 में पराली जलाने की 1631 घटनाएं हुई हैं जबकि पंजाब में अभी तक ऐसे 1571 मामले रिकॉर्ड किए गए।’’ पराली जलाने से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। सीपीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में करीब सात फीसदी प्रदूषण पराली जलाने से होता है। उन्होंने कहा, ‘‘हवा की गति और दिशा को देखते हुए आगामी दिनों में प्रदूषण बढ़ सकता है।’’

सीपीसीबी ने कहा कि सोनीपत, मेरठ और रोहतक में प्रदूषण के बड़े कारक क्रमश: धूल, औद्योगिक कचरे का निपटारा और निर्माण गतिविधियां हैं। प्रदूषण निरोधक शीर्ष निकाय ने दिल्ली- एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, मेरठ और रोहतक में प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए 46 टीमों की तैनाती की है। प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए इस वर्ष सीपीसीबी ने तीन नये शहरों सोनीपत, मेरठ और रोहतक में टीम भेजी है।

सीपीसीबी के प्रस्तुतीकरण में कहा गया है, ‘‘मेरठ में प्रदूषण के सबसे बड़े स्रोत सड़क की धूल और खुले में कचरे का निपटारा करना है। सोनीपत में प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत औद्योगिक कचरे का निपटारा करना और निर्माण गतिविधियां हैं जबकि रोहतक में प्रदूषण का बड़ा स्रोत निर्माण गतिविधि और सड़क की धूल है।’’ 

टॅग्स :हरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?