लाइव न्यूज़ :

'2029 में फिर एनडीए बनाएगी अपनी सरकार': अमित शाह ने मोदी सरकार की ताकत पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष को दिया करारा जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2024 15:12 IST

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, इंडिया ब्लॉक को 2029 में भी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि विपक्ष को जो करना है करने दें, 2029 में एनडीए आएगा और मोदी जी आएंगे।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केंद्र में एनडीए सरकार की मजबूती पर सवाल उठाने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए दावा किया कि गठबंधन न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगा, बल्कि 2029 में सरकार भी बनाएगा। शाह ने 24x7 मनीमाजरा जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन करने के बाद एक सभा में बोलते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया। शाह ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "इंडिया ब्लॉक को 2029 में भी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि विपक्ष को जो करना है करने दें, 2029 में एनडीए आएगा और मोदी जी आएंगे। उन्हें (विपक्ष को) यह नहीं पता कि बीजेपी ने इस चुनाव में कांग्रेस को तीन चुनावों में मिली सीटों से ज्यादा सीटें जीती हैं।" 

गृह मंत्री ने कहा, "अनिश्चितता पैदा करने वाले ये लोग बार-बार कहते हैं कि यह सरकार नहीं चलेगी।" उन्होंने कहा, "मैं विपक्ष के मित्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह सरकार न केवल अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगला कार्यकाल भी इसी सरकार का होगा। विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहें और विपक्ष में प्रभावी ढंग से काम करना सीखें।" 

12 जुलाई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अस्थिर है और शायद अपना कार्यकाल पूरा न कर पाए। उन्होंने कहा, "यह सरकार (जो 9 जून को सत्ता में आई थी) शायद आगे भी न चल पाए। यह स्थिर सरकार नहीं है।" 

इससे पहले जून में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया था कि केंद्र में गठबंधन सरकार एक साल से अधिक नहीं चल पाएगी और जब भी मौका मिलेगा, इंडिया ब्लॉक खुद को विकल्प के तौर पर पेश करेगा।

टॅग्स :अमित शाहराष्ट्रीय रक्षा अकादमीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर