लाइव न्यूज़ :

राजग को ओवैसी की आरती उतारनी चाहिए, जिनकी वजह से उनकी सरकार बनने जा रही : तारिक अनवर

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:23 IST

Open in App

पटना, 13 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने शुक्रवार को कहा कि राजग को असदुद्दीन ओवैसी की आरती उतारनी चाहिए जिनकी वजह से एक बार फिर बिहार में उनकी सरकार बनने जा रही है।

तारिक अनवर ने ट्वीट किया कि हिन्दू कट्टरपंथी हों या मुस्लिम कट्टरपंथी, कांग्रेस की जंग दोनों से जारी रहेगी, क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राजग को ओवैसी की आरती उतारनी चाहिए जिनकी वजह से एक बार फिर बिहार में उनकी सरकार बनने जा रही है। ’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि कटिहार संसदीय क्षेत्र के परिणाम काफ़ी हद तक संतोष जनक रहे। छह विधानसभा सीट में तीन महागठबंधन को प्राप्त हुईं,जिनमें दो कांग्रेस और एक (भाकपा) माले को मिलीं।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से तीन विधान सभा क्षेत्रों में हमारे उम्मीदवार मामूली मतों से पीछे रह गए। एआईएमआईएम की ज़मानतें सभी विधान सभा क्षेत्रों में जब्त हुईं।

गौरतलब है कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि साल 2015 के चुनाव में उसे 27 सीटों प्राप्त हुई थी । साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 74 सीट मिली जबकि जदयू को 43 सीटों पर जीत हासिल हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब