लाइव न्यूज़ :

Modi-Yogi: खुश हुए मोदी-योगी के फैंस, मोदी ने थपथपाई सीएम योगी की पीठ, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 7, 2024 14:49 IST

Modi-Yogi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे9 जून को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे मोदी एनडीए की बैठक में मोदी के नाम पर लगी मुहर मोदी ने योगी का गुलदस्ता स्वीकार किया

Modi-Yogi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाराज हैं। इस तरह की अफवाहों पर पीएम मोदी ने विराम लगा दिया है। पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरी।

क्योंकि, अफवाहों का बाजार गर्म था कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद बीजेपी की लगाई गई थी, वह प्रदर्शन करने में फेल रही। इधर दूसरी तरफ बीजेपी 240 सीट पर सिमट कर रह गई।

हालांकि, इन सबके बीच कहा जाने लगा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को भारी नुकसान हुआ है और इसके पीछे योगी आदित्यनाथ को कारण बताया जाने लगा। इस अफवाह पर लोगों ने तब और ज्यादा गंभीर होकर सोचना शुरू कर दिया, जब 4 जून को पीएम मोदी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालाय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने इस दौरान एनडीए को मिले बहुमत को लेकर सभी का धन्यवाद करते दिखे। हालांकि, बीजेपी बहुमत से दूर रही, इसकी एक चिंता भी उनके चेहरे पर दिखी। पीएम मोदी ने हिमाचल, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात जैसे राज्यों में बीजेपी के क्लीन स्विप को लेकर मतदाताओं को आभार जताया। लेकिन, अपने भाषण में उन्होंने उत्तर प्रदेश का नाम नहीं लिया।

शायद, पीएम मोदी 4 जून को आए लोकसभा चुनाव परिणाम में यूपी के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। बहरहाल, एनडीए को 293 सीटों के साथ सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत है और देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है। 9 जून को पीएम मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। साल 1962 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई पीएम लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बन रहा है।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि संसद में शुक्रवार को एनडीए दल की बैठक थी। जिसमें पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुनने के प्रस्ताव को सामने रखा गया। जिससे सभी ने स्वीकार किया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप