लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने छुए नरेंद्र मोदी के पैर!, मोदी ने पकड़ लिया हाथ, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 7, 2024 13:03 IST

Narendra Modi Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दिल्ली में संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने कहा, हम चाहते हैं कि आज भी आप पीएम पद की शपल लेंनीतीश ने कहा, जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगेनीतीश ने कहा, नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे

Narendra Modi Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दिल्ली में संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां पर एनडीए की संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इसका समर्थन नीतीश कुमार ने भी किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी लंबित काम पूरे किए जाएंगे।

यह बहुत अच्छी बात है कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके साथ हैं, साथ मिलकर काम करेंगे। आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे...हम सभी आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे।

अगली बार सब हारेंगे

नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। आप जब अगली बार आएंगे तो जो कुछ लोग जीत गया है, वह अगली बार सब हारेंगे। हमें यह भरोसा है। पीएम मोदी भी नीतीश कुमार के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

यहां बताते चले कि नीतीश कुमार जब अपना भाषण खत्म कर लौट रहे थे तो पीएम मोदी के पास जाते ही वह झुककर पीएम मोदी के पैर छुने का प्रयास किया। लेकिन, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़ लिया, कहा प्लीज ऐसा न कीजिए। 

एनडीए संसदीय दल की बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मैं अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। आपकी वजह से ही एनडीए को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है। इसका श्रेय आपको जाता है। यह आपकी इच्छाशक्ति ही थी जिसने इतिहास में इतनी बड़ी जीत दर्ज करने में मदद की।

यह कोई सामान्य बात नहीं थी कि एनडीए को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इतनी बड़ी जीत मिलती रही। आपकी वजह से ही आज दुनिया के सामने हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत देश की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की जनता को आप पर पूरा भरोसा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए