लाइव न्यूज़ :

NDA Parliamentary Party meeting: टाइगर अभी जिंदा है...,पटना की सड़कों पर पोस्टर, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2024 15:07 IST

NDA Parliamentary Party meeting:  पटना में जदयू नेता सोना सिंह की ओर से लगाई गई पोस्टर में नीतीश कुमार के साथ दो बाघ भी दिखाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNDA Parliamentary Party meeting: नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार में भाजपा की बराबरी में आ खड़े हुए हैं। NDA Parliamentary Party meeting: चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब जदयू की ऊर्जा अधिक दिख रही है। NDA Parliamentary Party meeting: चुनाव परिणाम के बाद केंद्र सरकार मे जिस तरह से जदयू की अहमियत बढ़ी है।

NDA Parliamentary Party meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की केन्द्र में बढ़ी अचानक पूछ को उनके समर्थक और कार्यकर्ता अलग-अलग तरीके से परिभाषित करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में पटना की सड़कों पर एक पोस्टर में लिखा है- टाइगर अभी ज़िंदा है। इस पोस्टर को देखने और पढ़ने वाले इस बात को मान रहे हैं कि वाकई नीतीश कुमार में अभी दम है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल नीतीश कुमार को चूके हुए नेता मानकर चल रहे थे, वहीं अब नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार में भाजपा की बराबरी में आ खड़े हुए हैं। 

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब जदयू की ऊर्जा अधिक दिख रही है। राजधानी पटना में जदयू नेता सोना सिंह की ओर से लगाई गई पोस्टर में नीतीश कुमार के साथ दो बाघ भी दिखाए गए हैं। लिखा है- टाइगर अभी जिंदा है। यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, चुनाव परिणाम के बाद केंद्र सरकार मे जिस तरह से जदयू की अहमियत बढ़ी है।

मोदी सरकार के गठन मे नीतीश कुमार बड़े फैक्टर बने हैं, उससे उनके बारे में टाइगर जिंदा है कहना लाजिमी हो जाता है। पटना में पोस्टर को लगाने वाले जदयू नेता सोना सिंह ने इससे पहले भी एक पोस्टर पटना में लगवाया था जिसमें नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तस्वीर थी। पोस्टर में लिखा था ‘डबल इंजन सरकार, दोगुनी रफ्तार।

तीसरी बार फिर मोदी सरकार, मोदी जी और नीतीश जी को हैट्रिक की बधाई। उल्लेखनीय है कि 2 महीना पहले जिस नीतीश कुमार के बारे में कहा जा रहा था कि उनकी पार्टी खत्म हो गई और लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा घाटा उन्हीं को होगा।

यहां तक कि एनडीए की सबसे कमजोर कड़ी नीतीश कुमार को बताया जा रहा था, लेकिन नीतीश कुमार 12 सीटों पर चुनाव जिताकर आए और केंद्र में किंग मेकर की भूमिका में आ गए हैं। पहले भी नीतीश कुमार ने विपक्ष में रहते हुए इंडिया की नींव रखी थी, लेकिन कांग्रेस के रवैये के चलते उन्होंने एनडीए में जाना ज्यादा मुनासिब समझा। अब रिजल्ट सबके सामने है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप