लाइव न्यूज़ :

एनडीए की आज संसद के सेंट्रल हॉल में बैठक, नरेन्द्र मोदी को चुना जाएगा नेता

By भाषा | Updated: May 25, 2019 08:06 IST

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में शाम 5 बजे होगी। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा सांसदों के साथ बैठक भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव-2019 के चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत, बीजेपी के नाम 303 सीटआज शाम संसद के सेंट्रल हॉल में बैठक, पीएम मोदी को चुना जाएगा नेता

भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नवनिर्वाचित सांसदों की शनिवार को बैठक होने जा रही है। इस बैठक में चुन कर आये एनडीए के सांसद औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे । इसके साथ ही सरकार के गठन की दिशा में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में शाम 5 बजे होगी। इससे पहले उनकी भाजपा सांसदों के साथ बैठक होगी।

समझा जाता है कि मोदी सांसदों को संबोधित भी कर सकते हैं। नरेन्द्र मोदी को पहले ही राजग का नेता घोषित किया जा चुका है, ऐसे में इस बैठक को एक तरह से औपचारिकता माना जा रहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 302 सीटें जीत चुकी है और राजग गठगबंधन को 350 सीटें हासिल हुई है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली सरकार में बतौर प्रधानमंत्री अपना इस्तीफा शुक्रवार शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को सौंप दिया। राष्ट्रपति ने अगले सरकार के गठन तक उन्हें पद पर बने रहने को कहा है। यह पहली बार है जब बीजेपी लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले 2014 में भी बीजेपी सहित एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम