लाइव न्यूज़ :

मायावती पर BJP विधायक साधना सिंह ने दिया आपत्तिजनक बयान, NCW भेजेगी नोटिस

By स्वाति सिंह | Updated: January 20, 2019 12:24 IST

उत्तर प्रदेश की मुगलसराय बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिपण्णी की है। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

Open in App

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बीजेपी विधायक साधना सिंह के बसपा प्रमुख मायावती पर आपत्तिजनक बयान किए जाने पर संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने साधना सिंह को विचाराधीन बयान के संबंध में नोटिस भेजने का फैसला किया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की मुगलसराय बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिपण्णी की है। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। एक कार्यक्रम में साधना सिंह ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं।

यही नहीं बल्कि साधना सिंह गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा 'जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट, साड़ी फट जाए। वो महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। उसको पूरे देश की महिला कलंकित मानती है। वो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है।क्योंकि वह ना नर है ना ही महिला है।' 

साधना सिंह के इस विवादित बयान के बाद बसपा ने बीजेपी पर पलटवार किया है। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने हमला बोलते हुए कहा 'उन्होंने (साधना सिंह) हमारी पार्टी अध्यक्ष के लिए जिस तरह के शब्दों का उपयोग किया है वह केवल बीजेपी का स्तर दिखाते हैं। सपा-बसपा के गठबंधन की घोषणा के बाद बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन खो चूका है।बीजेपी नेताओं को आगरा या बरेली के मेंटल हॉस्पिटलों में एडमिट कराना चाहिए।' 

टॅग्स :मायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील