लाइव न्यूज़ :

NRC विवाद: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस नेता ने किया ममता बनर्जी पर हमला, कहा- गृह युद्ध के लिए मत उकसाएं

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 1, 2018 18:30 IST

ड्राफ्ट जारी होने के बाद ममता ने कहा था, 'असम में यह क्या चल रहा है? एनआरसी समस्या। ये सिर्फ बंगाली नहीं हैं, ये अल्पसंख्यक हैं, ये बंगाली हैं और ये बिहारी हैं।

Open in App

गुवाहाटी, 1 अगस्त: असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद से बयानों का दौर चल रहा है। इस ड्राफ्ट के जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के 'रक्‍तपात' और 'गृहयुद्ध' संबंधी बयान पर पहले तो बीजेपी का ही पलटवार आ रहा था। अब ममता के इस बयान की कांग्रेस ने भी आलोचना की है। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के असम अध्‍यक्ष रिपुन बोरा ने कहा है कि  एक मुख्‍यमंत्री होने के नाते ममता को गृहयुद्ध के लिए उकसाना नहीं चाहिए। ये बिल्कुल सही नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक  बोरा ने कहा, 'हम इस बयान की निंदा करते हैं।' 

रिपुन बोरा ने यह भी कहा,  ममता की टिप्‍पणी का असम में कोई असर नहीं पड़ेगा, क्‍योंकि राज्‍य में 'पूरी तरह से शांति' है। इससे पहले ममता बनर्जी ने मंगलवार को एनआरसी ड्राफ्ट की कड़ी आलोचना की थी। 

गौरतलब है कि असम में सोमवार( 30 जुलाई) को प्रकाशित नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) के फाइनल ड्राफ्ट में नाम नहीं होने से 40 लाख से अधिक लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ड्राफ्ट जारी होने के बाद ममता ने कहा था, 'असम में यह क्या चल रहा है? एनआरसी समस्या। ये सिर्फ बंगाली नहीं हैं, ये अल्पसंख्यक हैं, ये बंगाली हैं और ये बिहारी हैं। 40 लाख से ज्यादा लोगों ने कल रूलिंग पार्टी के लिए वोट किया था और आज अचानक अपने ही देश में उन्हें शरणार्थी बना दिया गया है।' ममता ने कहा, 'मैं अपनी मातृभूमि को ऐसी हालत में नहीं देखना चाहती, मैं मातृभूमि को बंटते हुए नहीं देखना चाहती।' 

बता दें कि NRC मामले को लेकर टीएमसी सांसदों सहित विपक्ष ने राज्यसभा में जमकर विरोध जताया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। ममता बनर्जी ने यह भी कहा है किपश्चिम बंगाल की सीमाएं असम से लगती है। एनआरसी का प्रभाव पश्चिम बंगाल पर भी पड़ेगा।

पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें, ममता बनर्जी ने छुए आडवाणी के पैर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता को मंच से उतारा

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ममता बनर्जीअसमएनआरसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप