लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर की पहल: कोरोना संक्रमित बच्चों के अकेलेपन को दूर करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू, जानिए मामला

By एसके गुप्ता | Updated: September 22, 2020 18:21 IST

एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि इस मुहिम का नाम ‘संवेदना’ रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देर को दूर करने के लिए एनसीपीसीआर ने मनोवैज्ञानिकों की टीम तैयार कर उन्हें इस हेल्पलाइन पर बैठाया गया है। मनोवैज्ञानिक इस हेल्पलाइन से जोड़े गए हैं और हेल्पलाइन शुरू होने के कुछ ही घंटों में ही करीब 30 कॉल आ चुके हैं। हेल्पलाइन पर कार्यरत काउंसलर ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि संक्रमित बच्चे जो अस्पताल में भर्ती हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कोरोना संक्रमित बच्चों के अकेलेपन को दूर करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू की है।

घर और अस्पताल में बंद बच्चों के मन की परेशानियां और डर को दूर करने के लिए एनसीपीसीआर ने मनोवैज्ञानिकों की टीम तैयार कर उन्हें इस हेल्पलाइन पर बैठाया गया है। एनसीपीसीआर के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि इस मुहिम का नाम ‘संवेदना’ रखा गया है।

विभिन्न राज्यों से 25 काउंसलर व मनोवैज्ञानिक इस हेल्पलाइन से जोड़े गए हैं और हेल्पलाइन शुरू होने के कुछ ही घंटों में ही करीब 30 कॉल आ चुके हैं। हेल्पलाइन को राज्यों के अस्पतालों से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। हेल्पलाइन पर कार्यरत काउंसलर ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि संक्रमित बच्चे जो अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने माता-पिता का साथ कभी इतने लंबे समय के लिए नहीं छोड़ा था। ऐसे बच्चों से बात करने पर पता चलता है कि उन्हें डर है पीपीई किट में घूम रहे चिकित्सक दल से सबसे ज्यादा अपनी सुरक्षा को लेकर बच्चियों के मन में डर है। वह अपने घर से दूर एक ऐसी जगह पर हैं, जहां लोग ऐसी ड्रेस में घुम रहे हैं। जिसमें व्यक्ति को पहचानना मुश्किल है।

इस डर में उन्हें नींद नहीं आ रही है। जिसे दूर करते हुए अस्पताल प्रबंधन को समझाया गया कि वह बच्चे से समय-समय पर उसके अभिभावक की फोन पर बात कराएं। बच्चों को भी समझाया जा रहा है कि यह एक महामारी है। बहुत सारे लोगों को हो रही है। इसमें जान का बचना तभी संभव है जब हम आइसोलेशन में रहें और ठीक होकर अपने परिजनों के पास जाएं। इससे वह भी सुरक्षित रहेंगे।

बॉक्स :

हेल्पलाइन नंबर : 18001212830

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ओर दोपहर 3 से रात 8 बजे तक

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाchild
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतबच्चों की सुरक्षा है सम्मिलित जिम्मेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया