लाइव न्यूज़ :

राकांपा कार्यकर्ताओं ने आयकर छापे की निंदा की, अजित पवार के समर्थन में पुणे में जमा हुए

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:43 IST

Open in App

पुणे, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार के सदस्यों से संबंधित कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी का राकांपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और राकांपा नेता के प्रति समर्थन दिखाते हुए शुक्रवार को पुणे शहर के परिषद हॉल में जमा हुए।

पार्टी कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए और नारे लगाते हुए पवार के समर्थन में जमा हुए। पवार यहां कोविड-19 स्थिति से संबंधित एक साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने आए थे।

पार्टी की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा, ‘‘ हम पहले ही आयकर विभाग के छापे की निंदा कर चुके हैं, जो बदले की भावना से किया गया है। पवार के अनुशासित होकर काम करने के तरीके के बारे में सभी जानते हैं। निकाय चुनाव से पहले महा विकास आघाडी का मनोबल गिराने के लिए छापेमारी की गई।’’

जगताप ने कहा कि छापेमारी के दौरान अब तक पवार के खिलाफ गलत करने का सबूत नहीं मिला है।

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को पवार के परिवार के सदस्यों से जुड़े और कुछ रियल एस्टेट डेवलपर्स से जुड़े व्यवसायों पर कर चोरी के आरोप में छापा मारा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा