लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रवक्ता ने बताया कि आखिर क्यों बंद है अजित पवार का मोबाइल नंबर, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 12:41 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार (28 नवंबर) को महाराष्ट्र के 18 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार फोन कॉल्स से परेशान होकर अजित ने मोबाइल ऑफ कर लिया है। अजित पवार गुरुवार शाम को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र का सियासी सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। डिप्टी सीएम पद के लिए अजित पवार का नाम सामने आने के बाद उनका मोबाइल बंद होने की खबरें आ रही हैं। ऐसी रिपोर्ट्स का जवाब देते हुए एनसीपी प्रवक्ता ने कहा कि अजित पवार ने जान-बूझकर अपना मोबाइल बंद कर लिया है। प्रवक्ता ने कहा कि लगातार फोन कॉल्स से परेशान होकर अजित ने मोबाइल ऑफ कर लिया है। वो शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार (28 नवंबर) को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बीच आदित्य ठाकरे और अजीत पवार के कैबिनेट में शामिल होने की संभावनाओं पर कयासों का बाजार गर्म है। अजीत पवार के मुद्दे पर संजय राउत ने कहा, 'मुझे नहीं पता, यह एनसीपी का मामला है। शरद पवार महा विकास अघाड़ी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं, अजीत पवार या किसी को भी क्या पद दिया जाएगा, उसका फैसला वही करेंगे।'

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद इस पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होने के एक महीने बाद ठाकरे (59) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार में राकांपा को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के ‘महा विकास आघाड़ी’ की बैठक के बाद पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा जबकि राकांपा को विधानसभा के उपाध्यक्ष का पद मिलेगा।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप