लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी का प्रदर्शन 2019 के आम चुनाव में उसकी विदाई का संकेत'

By भाषा | Updated: December 12, 2018 09:00 IST

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि परिणाम से पता चलता है कि लोग सांप्रदायिक ताकतों में विश्वास नहीं करते क्योंकि वे शांति और प्रगति चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा की हार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जन विरोधी’ और ‘किसान विरोधी’ नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।राकांपा नेता ने कहा, ‘‘जिस तरह भाजपा खुद की सत्ता वाले राज्यों में हार रही है, वह 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के हारने का संकेत देता है।'

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों, खास तौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदर्शन को उसके नेताओं के ‘अहंकार’ का परिणाम बताते हुए कहा कि यह 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग की ‘विदाई’ का संकेत देता है।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि परिणाम से पता चलता है कि लोग सांप्रदायिक ताकतों में विश्वास नहीं करते क्योंकि वे शांति और प्रगति चाहते हैं।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा की हार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जन विरोधी’ और ‘किसान विरोधी’ नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

मलिक ने कहा, ‘‘यह भाजपा की 5 - 0 से हार है। जनता ने भाजपा नेताओं के अहंकार के खिलाफ वोट दिया।' मलिक ने कहा कि रोजगार का संकट और जीएसटी एवं नोटबंदी जैसे कदमों का चुनाव नतीजों में असर देखने को मिला है।

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘जिस तरह भाजपा खुद की सत्ता वाले राज्यों में हार रही है, वह 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के हारने का संकेत देता है।'

उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने पहले ही भाजपा की हार को भांप लिया था, इसलिए उसने राम मंदिर विवाद का मुद्दा उछाल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए लोगों ने चुनावों में भाजपा का ‘राम नाम सत्य है’ कर दिया।'

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावछत्तीसगढ़ चुनावराजस्‍थान चुनावमिज़ोरम चुनावतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां