लाइव न्यूज़ :

अतीक हत्याकांड पर बोले राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, कहा- कानून हाथ में लेने को दिया जा रहा है बढ़ावा, देशहित में नहीं है सही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 09:42 IST

मामले में बोलते हुए शरद पवार ने कहा है कि ‘‘जब समाज में कोई व्यक्ति कुछ गलत काम करता है, तो ऐसे व्यक्ति से निपटने के लिए कानून में प्रावधान हैं। लेकिन कानून और संविधान का पालन नहीं करके और कानून को अपने हाथ में लेकर... कुछ कदम उठाए जाते हैं। यह माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है कि ऐसा करना सही है, लेकिन यह देश के लिए अच्छा नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअतीक हत्याकांड पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि देश में कानून हाथ में लेने को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके अनुसार, ये देशहित में सही नहीं और उनकी पार्टी ऐसा कभी नहीं करेगी।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को यहां कहा कि ऐसा "माहौल बनाया जा रहा है" कि कानून को अपने हाथ में लेना सही है, लेकिन यह देश के लिए अच्छा नहीं है। पवार ने राकांपा द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में कहा कि उनकी पार्टी कानून व्यवस्था और संविधान के आदर्शों से कभी समझौता नहीं करेगी। वह जाहिर तौर पर, गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में हुई हत्या का जिक्र कर रहे थे। 

अतीक हत्याकांड पर क्या बोले शरद पवार

इस मुद्दे पर बोलते हुए पवार ने कहा है कि ‘‘जब समाज में कोई व्यक्ति कुछ गलत काम करता है, तो ऐसे व्यक्ति से निपटने के लिए कानून में प्रावधान हैं। लेकिन कानून और संविधान का पालन नहीं करके और कानून को अपने हाथ में लेकर... कुछ कदम उठाए जाते हैं। यह माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है कि ऐसा करना सही है, लेकिन यह देश के लिए अच्छा नहीं है।’’ 

बता दें कि कार्यक्रम में राकांपा के कई नेताओं ने भाग लिया जिनमें अजित पवार, सुप्रिया सुले, फौजिया खान, मोहम्मद फैजल, छगन भुजबल, अनिल देशमुख आदि शामिल थे। 

राकांपा कानून व्यवस्था और संविधान के आदर्शों से कभी नहीं करेगी समझौता- पवार

इस दौरान शरद पवार ने वहां मौजूद लोगों को यह भी विश्वास दिलाया कि हमारी पार्टी कानून व्यवस्था और संविधान के आदर्शों से कभी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि हम और हमारी पार्टी पूरी लगन से कानून व्यवस्था और संविधान के आदर्शों का पालन करेंगे। इस पर बोलते हुए शरद पवार ने "देश में शांति, भाईचारा फैलाना होगा, आज इस देश में अलग स्थिति है। हमें घर-घर में समानता का संदेश फैलाने की जरूरत है। यह देश कानून-व्यवस्था से चलता है, लेकिन कानून-व्यवस्था हाथ में ली जाती है और यह कोशिश सही नहीं है।" 

मामले में पवार ने आगे कहा है कि "हमें कानून व्यवस्था को साथ लेकर चलने की जरूरत है और एनसीपी हमेशा इसके लिए काम करती रहेगी...।"

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :शरद पवारअतीक अहमदNCPSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर