लाइव न्यूज़ :

राकांपा कभी बदले की राजनीति का सहारा नहीं लेती:सुले

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:41 IST

Open in App

ठाणे, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के परिवार के सदस्यों से जुड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के एक दिन बाद शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता एवं अजीत की रिश्तेदार सुप्रिया सुले ने कहा कि राकांपा कभी ''बदले की राजनीति'' में शामिल नहीं होती।

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कथित कर चोरी के मामले में अजीत पवार के परिवार के सदस्यों से जुड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों और कुछ रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की थी।

सुले ने ठाणे में कहा, '' हम बदले की राजनीति में शामिल नहीं होते। हम कई सालों से शासन कर रहे हैं लेकिन हमने कभी अपने विरोधियों को दुश्मन नहीं समझा।''

बारामती से लोकसभा सांसद सुले ने कहा कि इस तरह के संघर्ष और उनसे पार पाना ही पवार परिवार की खासियत है। वह राज्य में धार्मिक स्थ्लों को खोले जाने के एक दिन बाद पूजा-अर्चना के लिए ठाणे के दुर्गा माता मंदिर पहुंची थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़