लाइव न्यूज़ :

राकांपा सांसद सुले ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने को जायज बताया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:09 IST

Open in App

मुंबई, 28 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार ने कहा कि बीते दो महीनों से दिल्ली के पास आंदोलन कर रहे किसानों के साथ केंद्र सरकार ने जिस तरह का व्यवहार किया है, उसकी विपक्षी पार्टियां कड़ी निंदा करती हैं और इसलिए संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया गया है।

पुणे जिले की बारामती सीट से लोकसभा सदस्य सुले ने तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे आंदोलनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे व्यवहार को ''दुर्भाग्यपूर्ण'' बताया।

सुले ने एक वीडियो बयान में कहा, '' पिछले दो महीनों में केंद्र सरकार ने किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, उसे देखना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।''

उन्होंने कहा, '' हम सभी किसानों के साथ किए गए बर्ताव की कड़ी निंदा करते हैं और इसलिए फैसला लिया गया है कि सभी विपक्षी पार्टियां कल राष्ट्रपति के अभिभाषण में शिरकत नहीं करेंगी।''

सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार शांति और सौहार्द के लिए लोगों, खासकर, किसानों से संपर्क करेगी।

संसद का बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले कांग्रेस के नेतृत्व में राकांपा, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस समेत 16 विपक्षी पार्टियों ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वे नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

किसानों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली थी जिसमें हिंसा हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?