लाइव न्यूज़ :

PMLA मामलाः NCP नेता प्रफुल्ल पटेल आज ईडी के सामने नहीं होंगे पेश, ये बताई वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 6, 2019 08:32 IST

फुल्ल पटेल आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण मैंने प्रवर्तन निदेशालय से एक और तारीख के लिए अनुरोध किया है।

Open in App

पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया को नुकसान से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे। वहीं, उन्होंने ईडी से दूसरी तारीख देने का अनुरोध किया है। यह मामला करोड़ों रुपयों के कथित उड्डयन घोटाले से संबंधित है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रफुल्ल पटेल आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण मैंने प्रवर्तन निदेशालय से एक और तारीख के लिए अनुरोध किया है।बता दें कि ईडी द्वारा एक अदालत के समक्ष दायर हालिया आरोपपत्र में पटेल (62) का नाम कथित लॉबिस्ट दीपक तलवार के जानकार के रूप में शामिल किया गया है। वर्ष 2004 से 2011 के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रभारी रहे राकांपा नेता का नाम इस मामले में आरोपी के रूप में शामिल नहीं है। 

बताया जा रहा है कि ईडी सरकारी विमानन कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन और उड्डयन मंत्रालय के कई लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वहीं, कहा जा रहा है कि ईडी पटेल से तलवार द्वारा दिये गये बयानों और किये गये खुलासों के बारे में पूछताछ की जा सकती है। 

राज्यसभा सदस्य पटेल का बयान धन शोधन रोकथाम कानून के तहत भी दर्ज किया जाएगा। ईडी ने हाल में इस मामले में आरोपपत्र दायर करके तलवार को नामजद किया था और दावा किया था कि वह पटेल के नियमित संपर्क में था। ईडी ने तलवार को दुबई से यहां लाने के बाद गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं