लाइव न्यूज़ :

NCP नेता छगन भुजबल ने की पुष्टि, मंत्री पद की लेंगे शपथ, डिप्टी CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार

By भाषा | Updated: November 28, 2019 14:43 IST

राकांपा के एक सूत्र ने भी कहा था कि पार्टी नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्र ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा विधायक अजित पवार को जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की नयी सरकार में बृहस्पतिवार की शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि वह महाराष्ट्र में बनने जा रही शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की नयी सरकार में बृहस्पतिवार की शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिवाजी पार्क में आज शाम शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भुजबल ने कहा, “राकांपा प्रमुख शरद पवार साहेब ने मंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए पार्टी के दो विधायकों को चुना है और उनमें से एक मैं हूं। मैं आज शाम मंत्री पद की शपथ लूंगा।” वह समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की बरसी के मौके पर पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्हें कौन सा विभाग मिलने की उम्मीद है, यह पूछे जाने पर भुजबल ने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा, “पवार साहेब समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता विभाग संबंधी मुद्दे पर फैसला करेंगे।” इससे पहले राकांपा के एक सूत्र ने भी कहा था कि पार्टी नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्र ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा विधायक अजित पवार को जा सकता है। शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के मकसद से ‘महा विकास अघाड़ी’ मोर्चे के तहत साथ आई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरे सरकारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'