लाइव न्यूज़ :

एनसीपी मुखिया शरद पवार ने पीएम मोदी को सौंपी चिट्ठी, लिखा- पूरे महाराष्ट्र के किसानों पर बरपा है बारिश का कहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 13:56 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार किसानों की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। अपनी चिट्ठी में उनका कहना है कि अतिवृष्टि के कारण संतरे को बहुत नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने पीएम मोदी को लिखा, 'महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने की वजह से आपका दखल बहुत जरूरी है।'पवार ने लिखा, 'मैंने दो जिलों में फसलों के नुकसान का डेटा जुटाया है लेकिन भारी बारिश से नुकसान का असर पूरे महाराष्ट्र के किसानों पर हुआ है।

एनसीपी मुखिया शरद पवार ने बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान शरद पवार ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी सौंपी जिसमें किसानों की समस्या पर ध्यान आकृष्ट किया गया है। महाराष्ट्र सियासी घमासान के बीच इस मुलाकात कई राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार किसानों की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। अपनी चिट्ठी में उनका कहना है कि अतिवृष्टि के कारण संतरे को बहुत नुकसान हुआ है। संतरा किसानों से उन्होंने निजी तौर पर चर्चा भी की है। 60 से 70 फीसदी तक किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। महाराष्ट्र में किसानों की हालत दयनीय है और जो बची हुई फसल है उनमें भी घुन लगने की आशंका है। किसानों के फसल को काफी नुकसान हुआ है और यह अभूतपूर्व हानि है।

पवार ने पीएम मोदी को लिखा, 'महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने की वजह से आपका दखल बहुत जरूरी है। अगर आप किसानों को फौरन राहत पहुंचाने के लिए कोई कदम उठाएंगे तो आपका बहुत आभारी रहूंगा।'

पवार ने लिखा, 'मैंने दो जिलों में फसलों के नुकसान का डेटा जुटाया है लेकिन भारी बारिश से नुकसान का असर पूरे महाराष्ट्र के किसानों पर हुआ है। मैं इस बारे में और आंकड़े जुटा रहा हूं जिसे जल्द से जल्द आपके पास भेजा जाएगा।'

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है