लाइव न्यूज़ :

एनसीएम ने शाह से अफगानिस्तान से आए लोगों के लिए दीर्घकालीन वीजा का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 01:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्जे के बाद सिखों और हिंदुओं समेत वहां से आए लोगों के लिए दीर्घकालीन वीजा का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया है और उसे हर सहयोग का आश्वासन मिला है। एनसीएम के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लालपुरा ने संवाददाताओं को बताया कि सितंबर में आयोग के एक दल ने ऐसे कई लोगों से मुलाकात की थी, जो हाल ही में अफगानिस्तान से लौटे हैं और इनमें सिख, हिंदू और कुछ मुस्लिम भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनसे अनुरोध किया गया कि वे अपनी अर्जियां भेजें। मैंने गृह मंत्री से बात की है जिन्होंने आश्वासन दिया है कि सभी को (वीजा) दिया जाएगा।’’

लालपुरा ने कहा कि अक्टूबर में उन्होंने अफगानिस्तान से आए लोगों के दीर्घकालीन वीजा का मुद्दा गृह मंत्री के समक्ष उठाया था।

लालपुरा के मुताबिक, लंबे समय से रह रहे 200 अफगान नागरिकों ने नागरिकता के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को नागरिकता देने के मामले पर काम किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम