लाइव न्यूज़ :

उद्यमी बनीं आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली महिलाएं

By भाषा | Updated: November 21, 2021 17:58 IST

Open in App

नागपुर, 21 नवंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली महिलाएं स्थानीय पुलिस की कल्याणकारी पहल की बदौलत फर्श साफ करने वाली फिनाइल के कारोबार से जुड़ने के साथ ही उद्यमी बन गई हैं।

गढ़चिरौली पुलिस के अनुसार 10 महिलाओं और एक पुरुष सहित 11 पूर्व माओवादियों को फिनाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था और उन्होंने अब अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर दिया है।

यह फिनाइल 'क्लीन 101' ब्रांड नाम से बेचा जाता है।

दरअसल, गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल की पहल पर आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सलियों के लिए 'नवजीवन उत्पादक संघ' नामक एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) शुरू किया गया था।

पुलिस के मुताबिक 'क्लीन 101' फिनाइल बहुत अच्छी गुणवत्ता का है और इसकी कीमत अन्य ब्रांडों की तुलना में काफी कम है।

पुलिस ने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस विभाग इस एसएचजी को अपने उत्पाद के विपणन में मदद करेगा। इसके अलावा, एसएचजी को विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विभागों से फिनाइल के ऑर्डर भी मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के अकोला में डॉ पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ ने एसएचजी से 200 लीटर 'क्लीन 101' फिनाइल खरीदने का ऑर्डर दिया है।

पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली महिलाओं को एक स्वयं सहायता समूह में संगठित किया गया और वर्धा में एमजीआईआरआई में प्रशिक्षित किया गया। उनका पहला उत्पाद 'क्लीन 101' फ्लोर क्लीनर हाल ही में लॉन्च किया गया था। हम शुरुआती कुछ महीनों के दौरान उनकी मदद करेंगे। फिनाइल की प्रारंभिक बिक्री के ऑर्डर महिलाओं को बेहद प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू