लाइव न्यूज़ :

'ये समीर दाऊद वानखेड़े के निकाह की तस्वीर', नवाब मलिक का एक और सनसनीखेज ट्वीट

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2021 09:16 IST

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की पहली शादी की कथित तस्वीर शेयर की है। मलिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इसमें वानखेड़े अपने निकाहनामे पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की पहली शादी की एक कथित तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर में वानखेड़े टोपी पहने हुए एक काजी के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।क्रूज शिप ड्रग्स मामले के बाद से मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर हमलावर हैं और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते रहे हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ऑफ ब्यूरो (एनसीबी) अधिकारी समीर वानखेड़े को लेकर एक और सनसनीखेज ट्वीट किया है। नवाब मलिक ने दरअसल एक और फोटो शेयर करते हुए अपने उस दावे की पुष्टि करने की कोशिश की है जिसमें कहा गया था कि समीर वानखेड़े बतौर मुस्लिम जन्में और सिविल सर्विस में आने के लिए जाति प्रमाम पत्र संबंधित दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया।

मलिक ने समीर वानखेड़े की पहली शादी की एक कथित तस्वीर शेयर की है। इसमें वह टोपी पहने हुए संभवतः काज़ी के साथ दिख रहे हैं। मलिक ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'अपने 'निकाहनामा' पर हस्ताक्षर करते समीर दाउद वानखेड़े की तस्वीर।' 

बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से पहले आया ट्वीट

नवाब मलिक का ये ट्वीट समीर वानखेड़े के पिता की अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से पहले आया है। पिता की ज्ञानदेव वानखेड़े की अर्जी में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ अंतरिम राहत की मांग के साथ ही कहा गया है कि मंत्री को समीर वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री डालने से रोका जाए। इस याचिका पर आज फैसला आ सकता है।

गौरतलब है कि नवाब मलिक कहते रहे हैं कि समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं। ज्ञानदेव वानखेड़े ने इसके जवाब में दस्तावेज पेश किए जिसमें उनके बेटे के जन्म का प्रमाण पत्र और उनकी जाति का प्रमाण पत्र शामिल है जिसमें कथित रूप से दिखाया गया है कि वास्तव में वह अनुसूचित जाति के हैं। 

हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया था कि 22 नवंबर को आदेश पारित हो जाने तक वे नया दस्तावेज पेश करने से बचें। वानखेड़े के पिता ने इस महीने की शुरुआत में हाई कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। इसमें सवा करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की भी मांग की गई है। बता दें कि पिछले महीने मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप पर पार्टी के दौरान एनसीबी की छापेमारी के बाद से मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

टॅग्स :नवाब मलिकSameer Wankhedeबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी