लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के दावे को भारतीय नौसेना ने बताया 'प्रोपेगैंडा स्टंट', कहा-सबमरीन ने नहीं की पाक में घुसपैठ

By भाषा | Updated: March 6, 2019 02:32 IST

पाकिस्तानी नौसेना ने इस्लामाबाद में एक बयान में दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के जल क्षेत्र से भारतीय पनडुब्बी को दूर रखने के लिए विशेष कौशल का उपयोग किया।  भारतीय नौसेना ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान को दुष्प्रचार करते और झूठी सूचना फैलाते देखा है। भारतीय नौसेना इस तरह के दुष्प्रचार को संज्ञान में नहीं लेगी। हमारी तैनाती अडिग है। ’’ 

Open in App

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के इस दावे को मंगलवार को खारिज कर दिया कि उसने एक भारतीय पनडुब्बी के अपने जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश नाकाम कर दी थी। साथ ही, नौसेना ने इसे पाकिस्तान का ‘‘दुष्प्रचार’’ करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी नौसेना ने इस्लामाबाद में एक बयान में दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के जल क्षेत्र से भारतीय पनडुब्बी को दूर रखने के लिए विशेष कौशल का उपयोग किया।  भारतीय नौसेना ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान को दुष्प्रचार करते और झूठी सूचना फैलाते देखा है। भारतीय नौसेना इस तरह के दुष्प्रचार को संज्ञान में नहीं लेगी। हमारी तैनाती अडिग है। ’’ 

नौसेना के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की हिफाजत की जरूरत के मुताबिक तैनात रहेगी।  पुलवामा आतंकी हमले के बाद परमाणु हथियार संपन्न दोनों देशों के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान नौसेना ने यह दावा किया है। 

पाकिस्तान ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसके जरिए उसने आरोप लगाया है कि एक भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही है। तस्वीर से जाहिर होता है कि यह फुटेज चार मार्च रात आठ बज कर 35 मिनट पर बनाई गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोई भी भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी जलक्षेत्र के नजदीक नहीं थी और हिंद महासागर में मौजूद सभी बड़ी शक्तियों (देशों) को यह पता है कि कोई भी भारतीय जहाज पाकिस्तानी जल क्षेत्र के आसपास नहीं था। 

गौरतलब है कि 1971 के युद्ध के दौरान भारत और पाकिस्तान की नौसेना में भिडंत हुई थी।  पाक नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना ने पनडुब्बी को रोकने के लिए अपने विशेष कौशल का उपयोग करते हुए उसे पाकिस्तान के जल क्षेत्र से दूर रखा। ’’ 

उन्होंने कहा , ‘‘पाकिस्तान की शांति की नीति के मद्देनजर भारतीय पनडुब्बियों को निशाना नहीं बनाया गया।’’ उन्होंने कहा कि भारत को अवश्य ही इस घटना से सीख लेनी चाहिए और शांति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना हमेशा ही अपने जल क्षेत्र की पहरेदारी के लिए तैयार है और वह किसी भी तरह के आक्रमण का मजबूती से जवाब देने में सक्षम है। ’’ 

गौरतलब है कि 14 फरवरी के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी को जैश के आतंकी प्रशिक्षण ठिकाने पर हमला किया था। वहीं, इसके अगले ही दिन पाक वायुसेना ने कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। 

टॅग्स :नेवीइंडियापाकिस्तानभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे