लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवनीत राणा ने सीएम ठाकरे को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं मुख्यमंत्री

By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2022 14:59 IST

निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने ठाकरे को चुनौती दी कि वह राज्य के किसी भी जिले से चुनाव लड़कर और उनके खिलाफ जीतकर खुद को साबित करें।

Open in App
ठळक मुद्देनवनीत राणा ने सीएम को कहा- उनके खिलाफ चुनाव जीतकर खुद को साबित करेंराणा का आरोप- राम का नाम लेने पर उन्हें जेल में डाला गया, परेशान किया गया

मुंबई: हनुमान चालीसा विवाद में सुर्खियों में आने वाली अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सीधी चुनौती दी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद निर्दलीय सांसद ने कहा है कि सीएम कहीं से भी चुनाव लड़ लें। वह उनके खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल भगवान राम के नाम का उपयोग करने के लिए जेल में डाला गया और वहां परेशान और प्रताड़ित किया गया था। 

राणा ने ठाकरे को चुनौती दी कि वह राज्य के किसी भी जिले से चुनाव लड़कर और उनके खिलाफ जीतकर खुद को साबित करें। उन्होंने कहा, 'अगर आप में हिम्मत है तो राज्य के किसी भी जिले से चुनाव लड़िए। मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी। फिर देखें कि राज्य के लोग किसे चुनते हैं। नवनीत राणा को स्पोंडिलोसिस के इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सांसद ने कहा, “अगर हनुमान चालीसा का पाठ करना अपराध है, तो मैं सिर्फ 14 दिनों के लिए नहीं, बल्कि 14 साल के लिए जेल में रहने को तैयार हूं। अगर उन्हें लगता है कि वे किसी महिला को 14 दिन जेल में बंद करके उसकी आवाज दबा सकते हैं तो ऐसा नहीं होगा। "हमारी लड़ाई भगवान के नाम पर है और यह जारी रहने वाली है।"

बता दें कि राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री के निजी आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का जाप करने की घोषणा के बाद राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। 

टॅग्स :नवनीत राणामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर