लाइव न्यूज़ :

'आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद तकलीफ देता है', स्टेज 2 के खतरनाक कैंसर से ग्रसित सिद्धू की पत्नी ने लिखा भावुक पोस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: March 23, 2023 12:08 IST

नवजोत कौर ने जेल में बंद पति का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक ऐसे अपराध के लिए जेल में बंद हैं जो उन्होंने किया ही नहीं। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें माफ कर दीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू स्टेज 2 कैंसर से ग्रसित हैं।नवजोत ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी।

चंडीगढ़ः जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू स्टेज 2 कैंसर से जूझ रही हैं। नवजोत ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार उनकी डेराबस्सी के एक प्राइवेटअस्पताल में सर्जरी की गई। 

नवजोत कौर ने जेल में बंद पति का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक ऐसे अपराध के लिए जेल में बंद हैं जो उन्होंने किया ही नहीं। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें माफ कर दीजिए। भावुक पोस्ट में नवजोत कौर ने कहा कि हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद तकलीफ देता है। यह कलयुग है।

नवजोत ने पोस्ट में आगे लिखा, माफ कीजिएगा आपका इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि यह स्टेज 2 आक्रामक कैंसर है। आज सर्जरी के लिए जा रही हूं। किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि यह भगवान की योजना है।

कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-"मुझे खेद है कि आपको सर्जरी करानी पड़ेगी। गनीमत रही कि समय पर इसका पता चल गया। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। वाहेगुरु मेहर करण”

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने रोड रेज के 34 साल पुराने मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी। जनवरी में उनकी रिहाई की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन वे बाहर नहीं आ पाए। पत्नी नवजोत कौर ने ट्विटर पर पंजाब सरकार पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। ऐसी खबरें हैं कि अप्रैल में सिद्धू जेल से बाहर आ सकते हैं।  

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूNavjot Sidhuकांग्रेसकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो